छोटे पर्दे कि जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने एक इंटरव्यू में बताया कि टेलीविजन जगत में प्रसिद्धि मिलने से पहले, नाम की वजह से बहुत से लोगों ने उन्हें विदेशी समझने की गलती करते थे।
जेनिफर कहती हैं, तब उन्होनें काम शुरू किया था तो लोग उन्हें जानते नहीं थे। वे उन्हें उनका नाम सुनकर और हिंदी और मराठी बोलते हुए देख कर हैरान रह जाते थे। उनकी प्रतिक्रिया देखने वाली होती थी।
निजी जिंदगी के बारे में उन्होनें कहा कि, 2014 में करण सिंह ग्रोवर से तलाक होने के बाद वो काफी खुश है और वो किसी रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहती। तब उनसे उनके जीवनसाथी की तलाश के बारे में पूछा गया तो उन्होनें कहा, मैं अब जीवनसाथी की तलाश में नहीं हूं। उन्होने आगे कहा, अब उनका पूरा ध्यान काम पर है, 34 वर्षीय अभिनेत्री विंगेट के प्रशंसको की काफी संख्या है, पर उन्होनें स्टारडम को अपने सिर पर हावी नहीं होने दिया।
उनका कहना है कि अभिनेत्री के तौर पर हम अपने दर्शको की प्रशंसा और प्रोत्साहन के लिए जीते हैं, वहीं एक सामाजिक व्यक्ति के रूप में हमारे पास जिम्मेदारी होती है। अभिनेत्री का मानना है स्टारपावर को संभालना उतना ही मुश्किल है, जितना आप उसके बारे में सोचेंगे। साथ ही उन्होनें कहा कि यहां काफी उतार चढ़ाव भी है। मैं पहले एक इंसान हूं, उसके बाद एक अभिनेत्री। जो मुझे पसंद होता है, मैं वहीं करती हूं।
जेनिफर के साथ काम करना इस अभिनेता का था सपना, जो इस शो से हो रहा है सच
अभिनेता रजत वर्मा जिन्हें बेहद 2 टीवी शो में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, रजत ने पहली बार जेनिफर विंगेट के साथ काम करते हुए उनकी प्रशंसा की है।
रजत ने कहा कि, मैनें कभी नहीं सोचा था कि मुझे अपने करियर के ऐसे शुरूआती चरण में जेनिफर विंगेट के साथ काम करने का मौका मिलेगा। वो एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री है और उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपने का सच होने की तरह है। पहले शॉट की शूटिंग के दौरान मैं उनके सामने खड़ा हुआ कांप रहा था।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


