बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही अभिनेता जहीर इकबाल और अभिनेत्री प्ननूतन बहल की डेब्यू फिल्म नोटबुक का रिमेक सोंग बुमरो रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद यह दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है और बच्चे बच्चे की जुबान पर गुनगुना जा रहा है।
सन् 2000, में अभिनेता ऋतिक रोशनऔर अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया बुमरो गाना, फिल्म मिशन कश्मीर का है जिसे रीमेक करके फिर से फिल्म नोटबुक में उपयोग किया गया है और नए अंदाज से इसे प्रस्तुत किया गया है। बुमरो रीमेक गाने में कुछ बोल भी नए हैं लेकिन धुन और ताल पुराने ही गाने की है। फिल्म नोटबुक का यह तीसरा गाना है जिसे कल ही दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया गया है। जब से यह गाना सोशल मीडिया पर आया है तब से या सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है और कुछ घंटे में इसे हजारों व्यूज मिल गए हैं। बुमरो गाने में अभिनेता जहीर इकबाल कई जगह अभिनेता ऋतिक रोशन के सिग्नेचर स्टेप को कॉपी करते हुए नजर भी आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस गाने में अभिनेता जहीर इकबाल अपने बच्चा पार्टी के साथ खूब मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं और छोटे-छोटे बच्चे भी उनके साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। बच्चों का डांस भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है और तारीफें बटोर रहा है।
आपको बता दें कि अभिनेता जहीर खान इस फिल्म में अध्यापक के रूप में भी दिखेंगें और वह छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाते हुए भी नजर आ रहे है। वहीं अभिनेता जहीर इकबाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गाने को पोस्ट करते हुए लिखा कि “अब बुमरो के धुन में झूम लो सब…”। आपको बता दें कि नितिन कक्कर के निर्देशन में बन रही है फिल्म 29 मार्च को सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


