बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने दंगल फिल्म में खूब धमाल मचाया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख यानी की दंगल गर्ल ने अपने यौन शोषण को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह भी इन शोषण के दौर से गुजर चुकी हैं। यौन शोषण के बारे में बात करते हुए फातिमा सना शेख ने कहा कि उनके साथ भी इस तरह की घटना हो चुकी है मगर वह उसको किसी से शेयर नहीं कर सकती।
दरअसल इंडिया टुडे से बात करते हुए फातिमा सना शेख का दर्द उभर कर सामने आया। उन्होंने बताया कि जब मी टू अभियान चला था तो लोगों ने इसको गलत रूप दे दिया। लोगों को लगा कि यह केवल बॉलीवुड में यौन शोषण के लिए ही है। मगर ऐसा नहीं है। बॉलीवुड क्षेत्र में महिलाओं के साथ ही हुए यौन अपराधों को सामने लाने के लिए नहीं था बल्कि हर क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। मेरे साथ ऐसा तब हुआ जब मैं बहुत छोटी थी। मेरे साथ यौन शोषण की घटना दंगल के समय या उसके बाद नहीं हुयी बल्कि यह घटना तब हुई थी जब मैं एक छोटी बच्ची थी और मैंने उसके बारे में खुलकर बात नहीं की। हमारे समाज में आज भी इस तरह की बातें को खुलकर बात करने की परमिशन नहीं दी जाती।
फातिमा सना शेख ने जिस तरह से इंटरव्यू में अपने साथ हुए शोषण के बारे में बताया उससे यह तो स्पष्ट हो जाता है कि फातिमा सना शेख भी इस दौर से गुजर चुकी हैं। कुछ समय पहले जब बॉलीवुड में मी टू अभियान चला था उस समय बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं निर्माताओं की पोल खुली थी। यह बात कितनी सही है और कितनी झूठ, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। मगर मी टू अभियान ने कई लोगों के चेहरे को बेनकाब कर दिया।
फातिमा सना शेख को दंगल गर्ल के नाम से जाना जाता है। उन्होंने दंगल मूवी से बहुत नाम कमाया।

