मानव इतिहास के यह कुछ नायाब और मूल्यवान सिक्कों की जानकारी इस तरह है, जिसे आपका जानना बेहद ज़रूरी है। जैसे डबल ईगल,फ्लोविंग हेयर डॉलर,1933 डबल ईगल अपने ज़माने के बेहतरीन सिक्कों में से एक हुआ करते थे। इन सिक्कों को उम्दा कारीगरी से बनाया जाता था, जिसे जानकर आपका हैरान होना वाजिब है।
डबल ईगल
यह सिक्का अमेरिका के इतिहास का सबसे नायब और मूल्यवान सिक्कों मे से एक है जिसको 1850 में ढाला गया था। लेकिन इन सिक्को पर 1849 अंकित है क्योंकि इसी वर्ष इनके उत्पादन की प्रक्रिया की शुरूआत ‘कैलिफोर्निया गोल्ड रश’ में हुई थी। इसका डिजाइन जेम्स बार्टन लोंगाक्रे द्वारा किया गया था। इस सिक्के का मौजूदा नमूना स्मिथसोनियन संग्रहालय में राष्ट्रीय सिक्का संग्रह में संरक्षित है जिसका मूल्य लगभग 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है।
फ्लोविंग हेयर डॉलर
यह अमेरिका के संघीय सरकार द्वारा जारी किया गया पहला डॉलर सिक्का है, जिसको सबसे पहले 1794 में ढाला गया था। इस सिक्के को रोबर्ट स्कॉट ने डिजाइन किया था जो आकार और वजन में लोकप्रिय स्पेनिश डॉलर के सिक्के के तरह था। यह सिक्का, चांदी और तांबे से बना है, जिसके एक तरफ स्वतंत्रता की मूर्ति और दूसरी तरफ एक ईगल अंकित था जिसको अगले साल बदल दिया गया था। सन 2013 में, इसकी नीलामी 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर में की गयी थी l
1933 डबल ईगल
इस सिक्का को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 1933 में ढाला गया था। हालांकि, चार लाख से अधिक सिक्के ढालने के बावजूद एक वर्ष के भीतर ही इसे वापस ले लिया गया था। इसको ऑगस्टस सेंट गौडेंस द्वारा डिज़ाइन गया था, जिसमे लेडी लिबर्टी को एक मशाल और जैतून शाखा पकड़े हुए दर्शाया गया है। वैसे तो इस सिक्का को कभी संचारित नहीं किया गया था लेकिन कुछ सिक्के चोरी हो गए थे और कुछ को कलेक्टरों से बरामद किया गया था l इस सिक्के के कम से कम 15 नमूनें अभी भी मौजूद हैं जिसको 2002 में एक नीलामी में 7.59 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेच दिया गया था।
1787 ब्रशेर दौब्लून
यह एक सोने का सिक्का है जिसे सुनार एफ्रेम ब्रशेर ने न्यूयॉर्क में बनाया था। यह ख़ास नायब सिक्को में से एक है, जिसमे बाज़ के पंख और स्तन अंकित है जिसको 2011 में 74 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलम किया था तथा 2014 में पुनः एक दूसरे नमूने को 4.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलाम किया गया था l
2007 क्वीन एलिज़ाबेथ II
2007 में रॉयल कनाडियन मिंट द्वारा उत्पादित किया गया यह दुनिया का पहला सिक्का है जिस पर एक मिलियन डॉलर की मूल्य अंकित की गई थी। इस सिक्को के प्रत्येक नमूना को 99.99 % खालिस सोने से बनाया गया था जिसमें एक तरफ क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का चित्र तथा दूसरी ओर मेपल का पत्ता अंकित किया गया था, ताकि कनाडा की नई लाइन में सोने के सिक्के को बढ़ावा मिल सके। इस सिक्का का एक नमूना 2009 में वियना में एक नीलामी के दौरान 4.02 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलाम किया गया था।
मानव इतिहास के यह चंद नायाब सिक्के प्रसिद्ध सिक्कों में शामिल हैं।
नौ नवंबर एक ऐतिहासिक दिन, जानिए एक बड़ा इतिहास
अन्य दिलचस्प फैक्ट्स जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर
