बता दे कि एकता कपूर का सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 जब से शुरू हुआ है तब से इस शो में कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। जी हां कभी इस शो में नए नए किरदारों की एंट्री होती है, तो कभी नयी कोमोलिका की एंट्री होती है। ऐसे में अब इस शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। अगर खबरों की माने तो इस शो को छोड़ने का फैसला करण सिंह ग्रोवर ने लिया है। बता दे कि करण इस शो में मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे है।
करण सिंह ग्रोवर ने लिया शो छोड़ने का फैसला..
इसके साथ ही वह प्रेरणा के पति भी है। मगर अब ऐसा सुनने में आया है कि करण ने यह शो छोड़ने का एलान कर दिया है। उनके इस फैसले से हर कोई बेहद हैरान है। वो इसलिए क्यूकि उनके अचानक लिए गए इस फैसले की वजह किसी को समझ नहीं आ रही है। दरअसल करण का ऐसा मानना है, कि इस शो में उनका किरदार कुछ खास नहीं है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह अपने किरदार से खुश नहीं है। हालांकि उन्होंने इस बारे में एकता कपूर से भी बातचीत की थी। मगर कोई संतोषजनक परिणाम नहीं निकल पाया। जिसके चलते करण को यह फैसला लेना पड़ा। फ़िलहाल तो शो में प्रेरणा और मिस्टर बजाज के तलाक का सीन दिखाया जा रहा है।
हो सकता है कि कुछ ही दिनों बाद इस शो में नए मिस्टर बजाज की एंट्री भी हो जाएँ। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि करण सिंह ग्रोवर की विदाई पार्टी भी हो चुकी है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इस शो को छोड़ने का फैसला सच में करण सिंह ग्रोवर ने लिया है और अब वह इस फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि अब इस शो में नए मिस्टर बजाज की एंट्री होगी या नहीं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। वैसे दोस्तों आप नए मिस्टर बजाज के रूप में किस एक्टर को देखना चाहते है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



