अभिनेत्री रकुलप्रीत जो इन दिनों अपनी फिल्म मरजावां को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रकुलप्रीत से पूछा गया कि वो कौन से अभिनेता है जिन्हें वो बहुत पसंद करती है? तो उन्होनें बिना सोचे समझे तुरंत जवाब दिया कि उन्हें रणवीर सिंह बेहद पसंद है। उनका अपना स्टाइल और उनकी ये दमदार एक्टिंग मुझे बेहद पसंद है। हम आपको बता दें कि रणवीर सिंह काफ़ी लोकप्रिय अभिनेता है और उनकी दमदार एक्टिंग दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आती हैं।
घर बेचने की अफवाह पर रकुलप्रीत ने दिया ये जवाब
बीते कई दिनों से ये खबरें आ रहीं थी कि रकुलप्रीत बैंगलुरू में घर खरीदने के लिए अपना हैदराबाद का घर बेच दिया है। अब इस बात पर रकुलप्रीत ने गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। रकुलप्रीत सिंह ने अपने घर के बेचे जाने की अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा जाहिर किया है। उन्होनें ट्विटर पर लिखा, मुझे आश्चर्य है कि इतने कथित तौर पर पत्रकारों को खबर कहां से मिलती है और उनके पूरे अनजान स्त्रोत कौन हैं। जब मैनें हैदराबाद में अपना घर खरीदा था तो बताया गया कि वो मुझे तोहफे में मिला है और अब मुझे सुनने को मिल रहा है कि मैनें इस घर को बैंगलुरू में घर खरीदने के लिए बेच दिया है। मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि ये अफवाहें फैलाना बंद करें और कोई सच्ची खबर लेकर आएं।
रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का पोस्टर हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह को पहचानना थोड़ा मुश्किल हैं, क्योंकि इस फिल्म में रणवीर ने अपना लुक थोड़ा डिफ्रेंट रखा हैं। इस फिल्म में रणवीर एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभाएंगे। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी।
आपको बता दें कि रणवीर की इस फिल्म को उनकी फिल्म 83 के बाद रिलीज किया जाएगा। फिल्म जयेशभाई जोरदार का निर्देशन किया है दिव्यांग ठक्कर ने और इसके निर्माता है मनीष शर्मा।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.



