बीते साल कई सिलेब्रिटीस के घर खुशखबरी आईं और साल की शुरूआत में ही खबर आई है कि टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही हैं। दिसंबर में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी मां बनने की खुशी शेयर की थी। वहीं अब स्मृति की बेबी शॉवर पार्टी और गोद भराई रस्म हुईं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पति गौतम ने शेयर की हैं।
पति गौतम ने आयोजित की बेबी शॉवर की पार्टी
स्मृति की बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन खुद गौतम ने किया था। अब ऐसे में इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटो और वीडियो में गौतम और स्मृति अपने खास दोस्तों के साथ काफी मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। यही नहीं इसमें से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लिखा हुआ है बेबी गुप्ता।
अब हम बात करते हैं उनकी क्यूट और प्यारी सी लव स्टोरी की। स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता ने एक साथ एकता कपूर के फैमिली ड्रामा सीरियल मेरी आशिकी तुमसे ही में काम किया था। दोनों के बीच इस शो के सेट पर ही अफेयर शुरू हुआ था। इस सीरियल में लीड एक्टर्स के तौर पर राधिका मदान और शक्ति अरोड़ा नजर आए थे। गौतम और स्मृति के रिश्ते की शरुआत पहले दोस्ती और फिर धीरे-धीरे प्यार से हुई।
खूब वायरल हुई थी शादी कि ये तस्वीरें
गौतम ने स्मृति को गोवा में प्रपोज किया था और बाद में दोनों ने 23 नवंबर 2017 को मुंबई में शादी कर ली थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। शादी वाले दिन स्मृति पींक कलर का लहंगा पहने हुए बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, गौतम ब्लू और व्हाइट कलर की शेरवानी में हमेशा की तरह हैंडसम नजर आ रहे थे। वैसे ये कपल टेलीविजन के सबसे क्यूट कपल्स में से एक है। इसकी वजह ये है कि उन्होंने कभी भी अपने प्यार को दुनिया से नहीं छुपाया। दोनों अक्सर अपने रोमांटिक मूमेंट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
दोनों कि शादी का एक किस्सा ये भी हैं कि शादी के खास मौके पर गौतम की भाभी बिग बॉस सीजन 9 की कंटेस्टेंट रही मंदाना करीमी को नहीं बुलाया गया था। मंदाना ने हाल ही में अपने पति गौरव गुप्ता और सास पर मारने-पीटने का इल्जाम लगाया था। मंदाना ने जनवरी में ही अपने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से शादी की थी और सात महीने के अंदर ही तलाक की नौबत आ गई।
फिलहाल दोनों अपने आने वाले बच्चे को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे आप इस कपल के आने वाले इस खूबसूरत पड़ाव के बारे में क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरुर बताइए।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


