वैसे तो आपने टीवी पर कई विज्ञापनों में और सिगरेट के पैकेट पर भी ये देखा और पढ़ा होगा कि सिगरेट पीना सेहत के लिए सही नहीं है। मगर फिर भी लोग इसे पीते है, क्यूकि कुछ लोगों को सिगरेट की लत लग जाती है और कुछ लोगों को सिगरेट पीना कूल लगता है। बता दे कि बिग बॉस 13 में भी ऐसे बहुत से कंटेस्टेंट्स है जिन्हें सिगरेट पीने का शौंक है। जी हां तभी तो उन्हें बार बार स्मोकिंग रूम में जाते हुए देखा जाता है।
बिग बॉस 13 में सिगरेट पीने के शौक़ीन ये कंटेस्टेंट्स..
सिद्धार्थ शुक्ला.. इस लिस्ट में पहला नाम सिद्धार्थ शुक्ला का आता है। जो आसिम रियाज से लड़ाई के कारण और अपने गुस्से के कारण भी काफी प्रसिद्ध हो चुके है। इसके इलावा शहनाज के साथ इनके रिलेशन को लेकर भी काफी चर्चा होती है। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि सिद्धार्थ का ज्यादातर समय स्मोकिंग रूम में ही बीतता है। जी हां यह महाशय दिन में करीब बीस सिगरेट पीते है। शायद इसलिए उन्होंने शहनाज की तुलना भी सिगरेट से की थी, क्यूकि सिगरेट इंसान को अंदर से खराब तो करती है, लेकिन जब इंसान को इसकी लत लग जाएँ तब वह इसे छोड़ नहीं सकता।
आसिम रियाज.. बता दे कि बिग बॉस के सबसे फिट कंटेस्टेंट कहे जाने वाले आसिम रियाज भी सिगरेट पीते है। उन्हें कई बार स्मोकिंग रूम में जाते हुए भी देखा गया है।
रश्मि देसाई.. आपको जान कर हैरानी होगी कि फाइनल में पहुँच चुकी रश्मि देसाई भी सिगरेट पीती है। जी हां रश्मि देसाई भी एक स्मोकर है और वह आएं दिन स्मोक करती है। उन्हें कई बार स्मोकिंग रूम में जाते हुए भी देखा गया है। यानि बिग बॉस 13 में आरती सिंह, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा को छोड़ कर ये चारों कंटेस्टेंट्स सिगरेट पीने के शौक़ीन है।


