टीवी का प्रसिद्ध कपल औलाद की मन्नत मांगने पहुंचा अजमेर शरीफ

कहते है कि दुआओं में बहुत ताकत होती है और अगर सच्चे दिल से कोई दुआ मांगी जाएँ तो वह कबूल जरूर होती है। बता दे कि यह टीवी का प्रसिद्ध कपल भी औलाद की मन्नत मांगने अजमेर शरीफ पहुंचा था। दरअसल इस कपल की शादी को नौ साल का लम्बा समय बीत चुका है, लेकिन इन्हे अब भी कोई औलाद नहीं है। यही वजह है कि अब ये दोनों औलाद की दुआ मांगने अजमेर शरीफ के दरबार पहुंचे थे। वैसे हम यहाँ जिस कपल की बात कर रहे है, वह रामायण धारावाहिक में राम और सीता का किरदार भी निभा चुके है।

टीवी के प्रसिद्ध कपल

टीवी का प्रसिद्ध कपल मन्नत मांगने पहुंचा अजमेर शरीफ.. 

जी हां हम यहाँ गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना की बात कर रहे है। जिनके प्यार की शुरुआत रामायण धारावाहिक के सेट पर ही हुई थी। बता दे कि इस शो में गुरमीत ने राम और देबिना ने सीता जी का किरदार निभाया था। इस शो के बाद दोनों में प्यार हो गया था और फिर इन दोनों ने शादी कर ली। बहरहाल गुरमीत और देबिना कई रियलिटी शो में भी एक साथ काम कर चुके है। आपको जान कर हैरानी होगी कि एक रियलिटी शो में इन्होने बच्चा संभालने की कलाकारी भी दिखाई थी, लेकिन अफ़सोस कि रियल लाइफ में अब तक ये दोनों माता पिता नहीं बन पाएं।

गौरतलब है कि गुरमीत और देबिना औलाद की मन्नत मांगने अजमेर शरीफ गए और वहां चादर चढ़ा कर औलाद होने की दुआ मांगी। इस दौरान दोनों ने ही मुस्लिम पोशाक पहन रखी थी। जी हां मुस्लिम पोशाक में ये दोनों ही काफी अच्छे लग रहे थे। फ़िलहाल आप टीवी के प्रसिद्ध कपल गुरमीत और देबिना की कुछ खास तस्वीरें यहाँ देख सकते है। वैसे दोस्तों क्या आप आस्था और दुआओं में यकीन रखते है, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।

Summary
टीवी का प्रसिद्ध कपल औलाद की मन्नत मांगने पहुंचा अजमेर शरीफ  Youth Express
Article Name
टीवी का प्रसिद्ध कपल औलाद की मन्नत मांगने पहुंचा अजमेर शरीफ Youth Express
Description
कहते है कि दुआओं में बहुत ताकत होती है और अगर सच्चे दिल से कोई दुआ मांगी जाएँ तो वह कबूल जरूर होती है। बता दे कि यह टीवी का प्रसिद्ध कपल भी औलाद की मन्नत मांगने अजमेर शरीफ पहुंचा था। दरअसल इस कपल की शादी को नौ साल का लम्बा समय बीत चुका है, लेकिन इन्हे अब भी कोई औलाद नहीं है। यही वजह है कि अब ये दोनों औलाद की दुआ मांगने अजमेर शरीफ के दरबार पहुंचे थे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER