आपको बता दें कि “श्रद्धा कपूर” जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड “रोहन श्रेष्ठ” के साथ शादी करने वाली हैं। श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की बातें आज–कल सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से चल रही हैं। श्रद्धा कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इस बात की कोई भी खबर उनके घर वालों को नहीं थी।
जब श्रद्धा कपूर के पिता ‘शक्ति कपूर’ से इस मामले में बात की गई तब उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है….अगर मेरी बेटी की शादी हो रही है तो मुझे भी शादी में इनवाइट करना …..मैं भी शादी ज़रुर आना चाहूंगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अभी मेरी बेटी का शादी करने का कोई भी इरादा नहीं है……उसने अभी इस बारे में कुछ भी नहीं सोचा है…..वह अभी सिर्फ और सिर्फ अपने करियर पर ही ध्यान दे रही है और आगे आने वाले प्रोजेक्ट्स पर ही ज्यादा फोकस कर रही है। अभी 4–5 सालों तक उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।
श्रद्धा मुझसे अपनी जिंदगी की कोई भी बात नहीं छुपाती है बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात शेयर करती है। लेकिन जब भी मेरी बेटी की शादी होगी, मुझे ज़रूर इनवाइट कीजिएगा ,आखिर मैं भी दुल्हन का पिता हूं…..मुझे आने का अधिकार है और इसीलिए शादी का इनविटेशन कार्ड मुझे भी ज़रूर मिलना चाहिए। खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर की मां ने अपनी बेटी की शादी के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
म्यूजिक प्रेमियों के लिए Mi Superbass Wireless Headphones 15 जुलाई को होगा लांच
साथ ही आपको यह भी बता दें कि श्रद्धा अपनी आने वाली फिल्म “साहो” के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। उनकी यह फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास भी नज़र आएंगे। साहो का पूरा बजट लगभग 350 करोड़ है। साहो श्रद्धा कपूर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है।
इसके बाद श्रद्धा कपूर की 2020 में रिलीज होने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी , जिसमें उनके साथ वरुण धवन और नोरा फतेही भी नज़र आएंगी।


