काम्या पंजाबी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। हाल ही में काम्या की बैचलरेट पार्टी रखी गई। इसमें काम्या अपने फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस और एंजॉय करती नज़र आईं। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद स्टनिंग दिख रही हैं।
शक्ति अस्तित्व के अहसास की एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपनी बैचलरेट पार्टी में ब्लैक कलर का स्ट्रिप टॉप और रेड लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी। इस आउटफिट के साथ काम्या ने हल्की ज्वैलरी भी कैरी की थी। साथ ही काम्या पंजाबी ने बन हेयरस्टाइल में गजरा लगाकर इस लुक को पूरा किया।
बिग बॉस फेम काम्या पंजाबी 10 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खास बात ये है कि काम्या पंजाबी और शलभ डांग की शादी उसी दिन तय हुई है जिस दिन दोनों ने पिछले साल डेटिंग शुरू की थी। कुछ टाइम पहले ही काम्या पंजाबी ने अपनी शादी के कार्ड की पहलू झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसी वीडियो कार्ड के जरिए काम्या और शलभ ने वेडिंग डेट की अनाउंसमेंट की थी।
इस दिन होगा संगीत
काम्या पंजाबी और शलभ डांग के प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी, मेहंदी 8 फरवरी को और संगीत 9 फरवरी को होगा। जबकि 10 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा। साथ ही 11 फरवरी को काम्या और शलभ एक पार्टी देंगे। कपल का एक और वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

