स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें से प्रसिद्ध टीवी एक्टर अनुराग शर्मा ने हाल ही में सात फेरे लिए है। बता दे कि इस शो में वह परम का किरदार निभाते थे और उनका किरदार नेगेटिव था। दरअसल अनुराग शर्मा कई टीवी शो जैसे पवित्र रिश्ता, कुमकुम भाग्य आदि शो में काम कर चुके है। ऐसे में ये किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वही अगर हम इनकी पर्सनल लाइफ की बात करे तो इनकी गर्लफ्रेंड का नाम नंदिनी गुप्ता था, जो अब इनकी पत्नी बन चुकी है। दरअसल नंदिनी और अनुराग एक दूसरे को पांच सालो से डेट कर रहे थे।
प्रसिद्ध टीवी एक्टर अनुराग शर्मा ने चालीस की उम्र में की शादी..
हालांकि अनुराग शर्मा की उम्र अभी चालीस वर्ष है और उनकी पत्नी की उम्र भी कम नहीं है। मगर वो कहते है न कि प्यार करने और निभाने की कोई उम्र नहीं होती। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इन दोनों की शादी तो काफी शाही अंदाज में हुई थी, लेकिन इनकी शादी में दूल्हा दुल्हन के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। यूँ तो अनुराग शर्मा कलाकार के रूप में एकता कपूर के कई शो का हिस्सा बन चुके है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि परम खुराना के किरदार से ही मिली थी।
इसके इलावा अगर हम इन दोनों की शादी की बात करे तो अनुराग ने शादी में सफेद रंग की शेरवानी पहन रखी थी और नंदिनी ने लाल रंग के लहंगे के साथ भारी ज्वैलरी पहन रखी थी। ये दोनों ही अपने अपने लुक में काफी अच्छे लग रहे थे। इनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल भी हो रही है। फ़िलहाल आप इनकी शादी की तस्वीरों की एक झलक यहाँ देख सकते है। बता दे कि प्रसिद्ध टीवी एक्टर अनुराग शर्मा आज कल किसी भी शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन हम दुआ करते है कि वह जल्दी ही छोटे परदे पर वापसी करे और अपनी शादीशुदा जिंदगी का खूब आनंद ले।



