आज के समय में शरीर को चुस्त दरुस्त और फिट रखना बेहद जरूरी है। तभी हम बिना किसी चिंता के जिंदगी का भरपूर मजा ले पाएंगे। हालांकि कुछ लोग शरीर को फिट रखने के लिए योगा करते है, तो वही कुछ लोग जिम जा कर पसीना बहाते है। बता दे कि जो लोग जिम जा कर कसरत करते है, वे ये खास बातें जरूर जिम में ध्यान रखे और खूब पसीना बहाएं। इससे आपको जिम करने में परेशानी नहीं होगी।
जिम में ध्यान रखे ये खास बातें..
1. सबसे पहले तो जिम में ठीक से कसरत करने के लिए कपड़ों का सही चुनाव करना बेहद जरूरी है। इस दौरान आपको आरामदायक, पसीना सोखने वाले और रोजमर्रा के कपड़ों से एकदम अलग कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ ही आप अच्छे जूते भी पहन सकते है। जिससे आपको कसरत करने में और दौड़ने भागने में मुश्किल न हो।
2. बता दे कि बहुत से जिम ऐसे होते है जहाँ कार्डियो एक्सरसाइज के लिए एक समय निश्चित किया जाता है। इसलिए ये जरूरी है कि आप समय रहते ही जिम पहुँच जाएँ, ताकि आपकी रूटीन में कोई बाधा न आएं।
3. गौरतलब है कि जिम में कुछ एटीकेट का पालन करना चाहिए। जैसे कि लॉकर रूम तक जाने के लिए कंधे पर तौलिया डालना न भूले। इसके साथ ही अपना जिम बैग भी अपने लॉकर में ही रखे। यानि अपने जिम बैग को अपने साथ लेकर न घूमे। इससे आपको एक्सरसाइज करने में मुश्किल हो सकती है।
4. बता दे कि जिम में एक्सरसाइज के सामान को ठीक से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि भारी चीजों को एकदम से उठाना और फिर रख देना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
5. बता दे कि वर्कआउट करने के बाद कपड़ों को हमेशा अच्छी तरह से साफ करके ही रखना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि जिम करने के बाद कपड़ों से पसीने की बदबू आने लगती है। इसलिए अगर हो सके तो एक डियो अपने साथ जरूर रख ले। बहरहाल ये खास बातें जरूर जिम में ध्यान रखे और खूब सेहत बनाएं।


