अजय देवगन, इस अभिनेता को मानते है बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार

सुपरस्टार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म मैदान की शूटिंग के सेट पर एक न्यूजं रिपोर्टर के द्वारा अजय देवगन से एक सवाल पूछा गया था। इस सवाल में अजय देवगन से ये पूछा गया कि, अजय देवगन सर जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े सुपरस्टार हैं। तो आप हमें ये बताइए कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन हैं?

अजय देवगन ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, मेरे ख्याल से अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। अजय देवगन ने आगे बात करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों में अपने किरदार को बेहद शानदार तरीके से निभाते हैं।

सुपरस्टारआपको बता दें कि अजय देवगन और अमिताभ बच्चन ने साथ में हिंदुस्ताम की कसम, सत्याग्राह, खाकी, और आग जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में एक साथ काम किया है।

अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तान्हाजी को लेकर बेहद चर्चा में हैं। आप लोगों को बता दें कि 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है जिसे अब तक 37 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 9 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

फिल्म तान्हाजी का पहला गाना हुआ रिलीज

हाल ही में फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर का पहला गाना शंकरा रे शंकरा रिलीज किया गया है। इस गाने के रिलीज होते ही ये यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। इस गाने कि लिरिक्स बहुत ही जोरदार और जोश से भर देने वाले है। इस गाने में अजय देवगन दमदार अंदाज में दिख रहे हैं और सैफ अली खान भी काफी कमाल के लग रहें हैं।

इस गाने को सिंगर मेहुल ब्यास ने अपनी आवाज दी है। ये गाना दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है। अजय और सैफ के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइडेट हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
अजय देवगन, इस अभिनेता को मानते है बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार - Youth Express
Article Name
अजय देवगन, इस अभिनेता को मानते है बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार - Youth Express
Description
अजय देवगन से ये पूछा गया कि, अजय देवगन सर जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े सुपरस्टार हैं। तो आप हमें ये बताइए कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन हैं?
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER