पॉलिटिक्स के साथ ही मिमी ने लगाया अपनी आवाज़ का तड़का, रिलीज हुआ मिमी का नया गाना अंजना…

मिमी चक्रवर्ती

मिमी चक्रवर्ती जोकि की बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन दोनों ही हैं। कुछ दिनों पहले ही मिमी का एक डांस का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ डांस करती नज़र आ रही थीं। हाल ही में मिमी का एक पहला और नया गाना रिलीज हुआ है -“अंजना” जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत अदाएं भी बिखेरती हुई नज़र आ रही हैं।

यूं तो मिमी बहुत ही खूबसूरत हैं लेकिन उनकी अदाएं भी उतनी ही खूबसूरत हैं और उससे भी ज्यादा खूबसूरत है उनकी आवाज़। उनकी आवाज़ में ही उनका पहला गाना रिलीज़ हुआ है-” अंजना”। इस गाने में मिमी ने अपने बारे में कई चीजे़ बताती हैं और इस गाने को गाकर बहुत ही अच्छा महसूस कर रही हैं।

उनका कहना है कि -“यह गाना मेरे सपनों के बारे में पहला गाना अंजना है। जो अपने भीतर के अनजाने तथ्यों को तलाशने के बारे में है। मिमी ने अपने इस नए गाने को क्रिएशंस नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। गाने को राजीव दत्ता और सोहम मजूमदार ने लिखा है, जिसे मिमी ने अपनी आवाज़ दी है।

यह गाना 3 मिनट 13 सेकंड का है और इस पूरी वीडियो में सिर्फ और सिर्फ आपको मिमी ही पूरे गाने में नजर आती हैं। कभी वह डर्ट बाइकिंग करती हैं तो कभी खूबसूरत लोकेशंस पर खूबसूरती बिखेरती हुई नजर आती हैं।

बिना कोई कोशिश किए भी कैलोरी बर्न करने के 7 आसान तरीके- जानें

इंडिया टुडे से बातचीत में मिमी चक्रवर्ती ने कहा, “ये गाना मेरे सपनों के बारे में है। पहला गाना अंजना है जो अपने भीतर के अनजाने तथ्यों को तलाशने के बारे में है। मिमी ने कहा कि वह एक म्यूजिकल फैमिली से हैं, इसलिए उन्हें संगीत शुरू से पसंद रहा है।

उन्होंने कहा, “ये मेरे लिए एक स्ट्रेस बस्टर का काम करता है। मैंने जिस गाने से अपना डेब्यू किया था वो लोगों को पसंद आया था, इसके बाद मुझे लगा कि ये सही वक्त है।”

जब हीरोइन की हाइट हीरो से ज्यादा बड़ी हो तो कैसे शूट किए जाते है फिल्म के सीन, जाने यहाँ

इस गाने को सुन उनके फैन्स ने बहुत तारीफें की हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने गाने के लिरिक्स की बुराई भी की है। एक यूजर ने कहा “संगीत अच्छा है लेकिन लिरिक्स बड़े वाहियात हैं। हिंदी और अंग्रेजी का उच्चारण बांग्ला से मिलता जुलता है। इसलिए कृपया बांग्ला में गाने की कोशिश करिए। दूसरे यूजर ने कहा -” कि अगली बार आप बांग्ला में गाने की कोशिश कीजिएगा। वहीं किसी यूजर ने लिखा, “आपकी आवाज़ के लिए 100/100 लेकिन गाना के लिए 10/100. बंगाली गाने की कोशिश करो”।

गैस एसिडिटी व पेट की जलन से तुरंत राहत दे ये सामग्री

जिस गाने को मिमी ने लॉन्च किया है उस गाने के साथ ही उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल को भी लॉन्च किया है। मिमी ने बताया था कि दुर्गा पूजा के दौरान वह एक और गाना लॉन्च करेंगी और वो गाना फेस्टिव मूड वाला होगा।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER