एक्स वाइफ के लिए सैफ अली खान ने कही ये खास बात

ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ही सैफ अली खान की एक्स वाइफ है। जब कि आज के समय में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान है। यूँ तो अमृता सिंह और सैफ अली खान का तलाक हो चुका है। मगर इतना समय बीत जाने के बाद भी सैफ अली खान ने अपनी एक्स वाइफ के लिए कुछ खास बातें कही है। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि सैफ और अमृता भले ही आज अलग हो गए हो, लेकिन इन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता आज भी कायम है। ऐसे में जब सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अमृता सिंह की खूब तारीफ की, तब हर कोई हैरान रह गया।

एक्स वाइफ के लिए

एक्स वाइफ के लिए कही ये खास बात.. 

दरअसल हाल ही में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान न केवल अपने करियर पर बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बातें शेयर की। इस बारे में बात करते हुए सैफ ने बताया कि जब वह बीस साल के थे, तब वह घर से भाग गए थे। यहाँ तक कि उन्होंने बीस साल की उम्र में ही अमृता सिंह से शादी कर ली थी। ऐसे में सैफ अली खान ने कहा कि उस समय अमृता इकलौती ऐसी शख्स थी, जिन्होंने उन्हें परिवार, बिज़नेस आदि सब का महत्व समझाया। इसके बाद सैफ अली खान ने कहा कि अमृता उनसे कहती थी, आप तब तक किसी टारगेट को हिट नहीं कर सकते, जब तक आप उस पर हंस रहे हो।

वैसे आपको बता दे कि अमृता सिंह असल में सैफ अली खान ने बारह साल बड़ी है। इसके इलावा इन दोनों की शादी भी मुस्लिम रीती रिवाज से हुई थी। यानि सैफ से शादी करने के लिए अमृता ने अपना धर्म तक बदल लिया था। हालांकि शादी के बाद अमृता सिंह ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। तो वही सैफ का करियर भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा। ऐसे में तेरह साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद आखिर दोनों ने तलाक ले ही लिया। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि सैफ ने अपनी एक्स वाइफ के लिए जो बातें कही है उसमें इन दोनों की अच्छी दोस्ती का रिश्ता साफ झलकता है।
Summary
एक्स वाइफ के लिए सैफ अली खान ने कही ये खास बात  Youth Express
Article Name
एक्स वाइफ के लिए सैफ अली खान ने कही ये खास बात Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ही सैफ अली खान की एक्स वाइफ है। जब कि आज के समय में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान है। यूँ तो अमृता सिंह और सैफ अली खान का तलाक हो चुका है। मगर इतना समय बीत जाने के बाद भी सैफ अली खान ने अपनी एक्स वाइफ के लिए कुछ खास बातें कही है। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि सैफ और अमृता भले ही आज अलग हो गए हो, लेकिन इन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता आज भी कायम है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER