बोतल में दूध पिलाने से पहले जरूर जान ले ये खास बातें, कही आपके बच्चे के लिए खतरनाक तो नहीं है बोतल का दूध

बोतल में दूध पिलाने से

इसमें कोई शक नहीं कि जब एक लड़की या महिला माँ बनती है, तो वह आमतौर पर अपने बच्चे को अपना दूध ही पिलाती है। जो बच्चे की सेहत और उसके पौष्टिक आहार के लिए बेहद जरूरी समझा जाता है। मगर कई बार कुछ महिलाएं अपने बच्चों को बोतल से दूध पिलाना ज्यादा कम्फर्टेबल समझती है। जी हां कई बार महिलाओं को अपने बच्चों को बोतल में ही दूध पिलाना पड़ता है। मगर बोतल में दूध पिलाने से पहले आपको कुछ खास बातें जरूर जान लेनी चाहिए, ताकि बाद में आपको कोई पछतावा न हो। बता दे कि अपने बच्चे की अच्छी सेहत के लिए आपको इन बातों पर गौर जरूर करना चाहिए।

बोतल में दूध पिलाने से

बोतल में दूध पिलाने से पहले जान ले ये खास बातें.. 

1. सबसे पहले तो अगर आप अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए बोतल का इस्तेमाल करती है, तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि कही वह दूध मिलावट वाला तो नहीं है। बता दे कि कई बार दूध में ऐसे खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

2. इसके इलावा मार्किट से जो दूध आप लेती है उसमे कैलोरी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। जो शिशु के लिए सही नहीं है।

3. गौरतलब है कि बोतल के कारण बच्चे को इन्फेक्शन या पेट से संबंधित कई रोग भी हो सकते है। यहाँ तक कि बोतल की अगर सही तरह से सफाई न की जाएँ तो इससे बच्चों को डायरिया या दस्त भी लग सकते है। जिसके कारण बच्चे की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।

4. यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि अक्सर महिलाएं बच्चों को दूध पिलाने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करती है। ऐसे में जब वह इस बोतल में गर्म दूध डालती है, तो इसमें मौजूद रासायनिक तत्व दूध के साथ ही घुल जाते है। जो बच्चे के लिए उचित नहीं है। इसलिए अपने बच्चे को बोतल में दूध पिलाने से पहले दूध और बोतल दोनों चीजों की साफ सफाई और शुद्धता का खास ख्याल रखे और अपने बच्चे की सेहत को लेकर कोई चांस न ले।

Summary
बोतल में दूध पिलाने से पहले जरूर जान ले ये खास बातें, कही आपके बच्चे के लिए खतरनाक तो नहीं है बोतल का दूध  Youth Express
Article Name
बोतल में दूध पिलाने से पहले जरूर जान ले ये खास बातें, कही आपके बच्चे के लिए खतरनाक तो नहीं है बोतल का दूध Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि जब एक लड़की या महिला माँ बनती है, तो वह आमतौर पर अपने बच्चे को अपना दूध ही पिलाती है। जो बच्चे की सेहत और उसके पौष्टिक आहार के लिए बेहद जरूरी समझा जाता है। मगर कई बार कुछ महिलाएं अपने बच्चों को बोतल से दूध पिलाना ज्यादा कम्फर्टेबल समझती है। जी हां कई बार महिलाओं को अपने बच्चों को बोतल में ही दूध पिलाना पड़ता है। मगर बोतल में दूध पिलाने से पहले आपको कुछ खास बातें जरूर जान लेनी चाहिए, ताकि बाद में आपको कोई पछतावा न हो। बता दे कि अपने बच्चे की अच्छी सेहत के लिए आपको इन बातों पर गौर जरूर करना चाहिए।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER