बॉलीवुड के सिंघम यानि अजय देवगन वैसे तो अपने एक्शन और स्टाइल के लिए बखूबी जाने जाते है। मगर इसमें कोई शक नहीं कि वह केवल एक्शन में ही नहीं बल्कि कॉमेडी फिल्मो में भी काफी बेहतरीन काम कर रहे है। बता दे कि लोगो को उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी ऑंखें भी बेहद पसंद है। हालांकि अब इन्ही आँखों के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर थोड़ा सा ट्रोल होना पड़ा। जी हां सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जब अजय देवगन ने शेयर की, तो लोगो ने उन्हें खूब ट्रोल किया। दरअसल अजय देवगन अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। तो ऐसे में उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
जब अजय देवगन ने शेयर की यह तस्वीर तो लोगो ने ऐसे उड़ाया मजाक..
इस तस्वीर में उन्होंने खूबसूरत से गॉगल्स पहन रखे है। इसके इलावा इन गॉगल्स में उनके बेटे का चेहरा भी नजर आ रहा है। बहरहाल इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि मेरा बेटा ही मेरी ऑंखें है। जिसके चलते लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बता दे कि इस तस्वीर को देख कर लोगो ने उनके बेटे का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। अब जाहिर सी बात है कि बॉलीवुड एक्टर्स और उनके बच्चे आएं दिन लोगो के बुरे कमेंट्स का शिकार होते ही रहते है। मगर बॉलीवुड स्टार्स को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। फ़िलहाल इस तस्वीर को आप यहाँ देख सकते है।
https://www.instagram.com/p/BsDRKgNgd9I/
https://www.instagram.com/p/BscfPEEg8Qb/
हमें यकीन है कि आप इस तस्वीर को देख कर कोई गलत प्रतिक्रिया नहीं देंगे। वो कहते है न कि इंसान का चेहरा नहीं उसकी काबिलियत देखनी चाहिए। वैसे भी आज अजय देवगन और काजोल जिस मुकाम पर भी है, अपने हुनर के दम पर ही है। तो ऐसे में हम किसी के चेहरे या रंग को लेकर उनका मजाक नहीं उड़ा सकते। बता दे कि यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर जब अजय देवगन ने शेयर की थी, तब उन्हें भी नहीं मालूम था कि लोग उन्हें इस तरह से ट्रोल करेंगे। “वैसे दोस्तों आपको अजय देवगन और उनके बेटे के बारे में क्या राय है ये हमें जरूर बताईयेगा।”


