सूर्यवंशी के बाद 2020 का सबसे बड़ा सरप्राइज अजय देवगन और रोहित शेट्टी करने जा रहे हैं। बीते कुछ दिन पहले अजय देवगन ने एक पोस्ट के जरीए गोलमाल 5 का एलान किया है। साथ ही रोहित शेट्टी ने भी फिल्म के एलान में हामीं भर दी हैं। रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म गोलमाल 5 की तैयारी करने लग गए हैं। और इसकी ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक ट्वीट किया और इसकी जानकारी दी हैं। वहीं आपको बता दें कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी हैं। और इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है। इस सीरीज की पिछली चार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।
गोलमाल अगेन के बाद जल्द ही शानदार कहानी लेकर आ रहें हैं रोहित शेट्टी
गोलमाल सीरीज की हर फिल्म में अब तक भरपूर कॉमेडी और एक्शन का डबल डोज़ देखने को मिला है। और कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन के बाद रोहित शेट्टी अपनी शानदार कहानी जल्द ही सबके सामने लाने वालें हैं। गोलमाल सीरीज एक मल्टिस्टारर फिल्म हैं। जिसमें अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, संजय मिश्रा, वृजेश हीरजे, मुरली शर्मा और मुकेश तिवारी अहम भूमिका में नज़र आते हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

