बता दे कि अजय देवगन की जिस फिल्म का हर किसी को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, अब उस फिल्म की एक झलक सामने आ चुकी है। जी हां अजय देवगन की फिल्म तानाजी का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। जिसे खुद अजय देवगन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। बहरहाल इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल भी नजर आने वाले है। वही अगर हम इस फिल्म की बात करे तो यह फिल्म हमें पुराने समय की याद दिलाती है। हालांकि इस फिल्म को देख कर पद्मावत फिल्म की याद भी जरूर आती है।
फिल्म तानाजी का ट्रेलर हुआ रिलीज़..
गौरतलब है कि अजय इस फिल्म में तानाजी मलूसरे का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। तो वही सैफ अली खान का इस फिल्म में नेगेटिव रोल है। इसके इलावा काजोल भी इस फिल्म में काफी अलग नजर आ रही है। शायद इस तरह का किरदार उन्होंने पहले कभी किसी फिल्म में नहीं निभाया होगा। इसके साथ ही शरद केलकर भी इस फिल्म में काफी खास भूमिका में नजर आएंगे। बता दे कि इस फिल्म में नेहा शर्मा भी काम कर रही है। जो ट्रेलर में काफी खूबसूरत लग रही है।
बहरहाल इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत है। अब अगर हम इस फिल्म के डायलॉग्स की बात करे तो इस फिल्म में काफी अच्छे डायलॉग्स का इस्तेमाल किया गया है। जो दर्शको को बखूबी याद रहेंगे। बता दे कि यह फिल्म अगले साल दस जनवरी को ही रिलीज़ होगी। फ़िलहाल आप फिल्म तानाजी का ट्रेलर जरूर यहाँ देख सकते है। हमें यकीन है कि आपको यह जरूर पसंद आएगा। अब यूँ तो अजय देवगन की फ़िल्में काफी समय से अच्छी कमाई कर रही है। मगर अब इस फिल्म का क्या हाल होगा, ये तो इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।
फिल्म तानाजी का ट्रेलर हुआ रिलीज़, यहाँ देखे वीडियो Youth Express
Description
बता दे कि अजय देवगन की जिस फिल्म का हर किसी को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, अब उस फिल्म की एक झलक सामने आ चुकी है। जी हां अजय देवगन की फिल्म तानाजी का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। जिसे खुद अजय देवगन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। बहरहाल इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल भी नजर आने वाले है। वही अगर हम इस फिल्म की बात करे तो यह फिल्म हमें पुराने समय की याद दिलाती है। हालांकि इस फिल्म को देख कर पद्मावत फिल्म की याद भी जरूर आती है।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..