जेएनयू विवाद के बाद चर्चित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मौजूदगी वाले विज्ञापनों को लेकर कंपनियों ने अब अपनी रणनीति में बदलाव किया हैं। द इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक कुछ कंपनियां थोड़े समय के लिए इन विज्ञापनों की विजिबिलिटी कम कर रही हैं। मसलन एक कंपनी ने फैसला किया है कि दो हफ्ते तक उनके विज्ञापनों का प्रसारण रोक दिया जाए। कई कंपनियां भविष्य में स्टार्स को साइन करते वक्त अनुबंध में इस तरह की गतिविधियों से जुड़े जोखिम संबंधी प्रावधान शामिल करने की सोच रही हैं।
दीपिका पादुकोण फिलहाल 23 ब्रांडों का विज्ञापन कर रही हैं। इनमें ब्रिटैनिया, लॉरियाल, गुड डे और तनिष्क जैसे चर्चित ब्रांड शामिल हैं। अभी उन्हें किसी विज्ञापन से हटाया नहीं गया है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी स्टार मानी जाती हैं। बताया जाता है कि वे एक विज्ञापन के लिए करीब आठ करोड़ रुपये लेती हैं।
दीपिक पादुकोण सात जनवरी को जेएनयू गईं थीं और विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से मिलकर उन्होनें घायल छात्रों के साथ अपना समर्थन जताया था। बाद में उनका कहना था कि उन्हें गर्व है कि देश का युवा देश के भविष्य के लिए अपनी राय जाहिर करने से नहीं डरता।
नेता स्मृति ईरानी ने दीपिका को कहा…

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

