रश्मि देसाई सलमान के साथ इस मजेदार विज्ञापन में कर चुकी है काम, यकीन न हो तो खुद देख लीजिये वीडियो

रश्मि देसाई सलमान के साथ

बिग बॉस 13 की मजबूत कंटेस्टेंट रश्मि देसाई इन दिनों अपने और सिद्धार्थ शुक्ला झगड़े को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। यहाँ तक कि इन दोनों के झगड़े को देखने के बाद सलमान खान भी इन्हें कई बार समझा चुके है। मगर वो कहते है न कि पुरानी दुश्मनी जल्दी खत्म नहीं होती। वैसे क्या आप जानते है कि रश्मि देसाई सलमान के साथ काम भी कर चुकी है और यह बात खुद सलमान खान ने वीकेंड का वार में भी कही थी। जी हां उन्होंने कहा था कि वह रश्मि को काफी समय से जानते है। शायद यही वजह है कि जब रश्मि देसाई ने अपनी पर्सनल बातों को लेकर सिद्धार्थ से झगड़ा किया था, तब सलमान काफी नाराज हो गए थे।

रश्मि देसाई सलमान के साथ

रश्मि देसाई सलमान के साथ मजेदार विज्ञापन में कर चुकी है काम..

दरअसल सलमान खान नहीं चाहते थे कि बिग बॉस के शो में सिद्धार्थ और रश्मि की पर्सनल और बेकार सी बातें दर्शकों के सामने आएं। इसलिए वह हर बार इन दोनों को समझाने की पूरी कोशिश करते थे। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा रश्मि देसाई को फेवर करते हुए सलमान खान ने अरहान की पूरी सच्चाई भी उन्हें बताई थी, ताकि रश्मि अपनी जिंदगी के बारे में सही फैसला ले सके। बता दे कि सिर्फ रश्मि देसाई के लिए ही सलमान खान बिग बॉस के घर में भी आ गए थे, ताकि वह रश्मि को सहानुभूति दे सके। हालांकि ये बात अलग है कि सलमान खान और अपने खुद के भाई के समझाने के बावजूद भी रश्मि ने अरहान के साथ अपना रिश्ता कायम रखा।

https://youtu.be/HVuZ6eCwH8Y

अब ये रिश्ता केवल इस शो तक ही सीमित था या शो के बाहर भी चलेगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फ़िलहाल तो सलमान खान इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि दोनों को ही सपोर्ट करते नजर आ रहे है। वैसे भी रश्मि देसाई सलमान के साथ काम कर चुकी है, तो ऐसे में सलमान उन्हें इतना फेवर तो दे ही सकते है। बहरहाल आप रश्मि और सलमान खान के विज्ञापन का मजेदार वीडियो यहाँ देख सकते है।

Summary
रश्मि देसाई सलमान के साथ इस मजेदार विज्ञापन में कर चुकी है काम, यकीन न हो तो खुद देख लीजिये वीडियो  Youth Express
Article Name
रश्मि देसाई सलमान के साथ इस मजेदार विज्ञापन में कर चुकी है काम, यकीन न हो तो खुद देख लीजिये वीडियो Youth Express
Description
बिग बॉस 13 की मजबूत कंटेस्टेंट रश्मि देसाई इन दिनों अपने और सिद्धार्थ शुक्ला झगड़े को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। यहाँ तक कि इन दोनों के झगड़े को देखने के बाद सलमान खान भी इन्हें कई बार समझा चुके है। मगर वो कहते है न कि पुरानी दुश्मनी जल्दी खत्म नहीं होती। वैसे क्या आप जानते है कि रश्मि देसाई सलमान के साथ काम भी कर चुकी है और यह बात खुद सलमान खान ने वीकेंड का वार में भी कही थी। जी हां उन्होंने कहा था कि वह रश्मि को काफी समय से जानते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER