बता दे कि अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आखिरकार बिग बॉस पहुंची दीपिका पादुकोण और घर वालों को बड़ा सरप्राइज दिया। दरअसल पिछले दिनों यह खबर वायरल हो रही थी कि दीपिका असल में सलमान खान के देर से आने की वजह से उनसे नाराज थी। जिसके कारण वह बिग बॉस की शूटिंग किए बिना ही वहां से चली गई थी। हालांकि इस मुद्दे को लेकर दीपिका पादुकोण ने यह सफाई भी दी थी कि उन्होंने अभी तक बिग बॉस में जाने के बारे में सोचा ही नहीं है। मगर अब दीपिका पादुकोण ने न केवल बिग बॉस में जाने का मन बनाया, बल्कि घर के अंदर भी पहुँच गई।
आखिरकार बिग बॉस पहुंची दीपिका पादुकोण..
बहरहाल आने वाले प्रोमो में आपने देखा होगा कि कैसे छपाक फिल्म की पूरी टीम बिग बॉस के घर में पहुँचती है और घर के कई लोग इमोशनल हो जाते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि दीपिका पादुकोण शो के इन खास कंटेस्टेंट्स को बाहर सैर करवाने के लिए भी लेकर जाएँगी। इन खास कंटेस्टेंट्स में आरती सिंह, मधुरिमा, विशाल, शहनाज, शैफाली इन पांच का नाम शामिल है। यानि सिद्धार्थ, रश्मि, पारस माहिरा और आसिम को बाहर जाने का मौका नहीं मिलेगा। अब इसका कारण क्या है, ये तो आपको बिग बॉस का एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।
यानि इसमें कोई शक नहीं कि बिग बॉस के घर में दीपिका पादुकोण के आने से न केवल काफी हंगामा होगा, बल्कि कुछ नया भी देखने को मिलेगा। अब आखिरकार बिग बॉस पहुंची दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म के लिए इतना सब तो करना ही पडेगा। फ़िलहाल तो बिग बॉस में कॉमेडी क्लब की महफ़िल सजी हुई है और इस कॉमेडी क्लब का ताज कौन जीतता है, ये भी आपको शनिवार के एपिसोड में पता चल ही जाएगा। दोस्तों क्या आपको बिग बॉस देखना पसंद है या नहीं, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।


