दीपिका पादुकोण मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले के बाद छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए जेएनयू पहुंची थीं। दीपिका के इस रुख ने सोशल मीडिया को दो ग्रुप में बांट दिया है। ट्विटर पर जहां कई लोग दीपिका की इस कदम की सराहना कर रहे हैं वहीं कई उनपर निशाना साध रहे हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स दीपिका को बता रहे हैं बहादुर
ट्विटर पर #StandwithDipika और #boycottchhapaak ट्रेंड कर रहा है। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स दीपिका पादुकोण का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें बहादुर बता रहे हैं। कई सेलेब्स ने ट्विटर पर दीपिका के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है।

उन्होनें एक और ट्वीट में लिखा, ये नहीं भूलना चाहिए कि दीपिका इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी है। उन्होनें ज्यादा रिस्क उठाया है। मैं दीपिका पादुकोण की इज्जत करती हूं। अनुभव सिन्हा ने लिखा, मैं हमेशा से कहता आया हूं कि महिलाएं सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती हैं। दीपिका के लिए सम्मान।
दीपिका के साथ फिल्म छपाक में काम कर रहे विक्रांत मैसी ने लिखा, swells with pride. ऋचा चड्ढा ने लिखा, brava@deepikapadukone.
निखिल आडवाणी ने लिखा, एक निर्माता के तौर पर आज दीपिका पादुकोण को मुंबई के प्रिव्यू थियेटर में होना चाहिये था। लेकिन इसके बजाय दीपिका ने जेएनयू स्टूडेंट्स के साथ एकजुटता के साथ खड़े रहने का फैसला किया। दीपिका को ऐसा करने से पहले अपने एक्शन से होने वाले रियेक्शन के बारे में अच्छी तरह से मालूम था। सम्मान.
इन सेलेब्स के अलावा विशाल ददलानी, लीजर रे, सिमी ग्रेवाल ने दीपिका की सराहना की है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

