अगर हम बॉलीवुड की सबसे ट्रेंडिंग सिंगर की बात करे तो उसमें नेहा कक्कड़ का नाम सबसे पहले आता है। जी हां इसमें कोई शक नहीं कि नेहा कक्कड़ आज कल चारों तरफ छाई हुई है। फिर भले ही कोई म्यूजिक एल्बम हो, कोई पंजाबी गाना हो या कोई बॉलीवुड गाना हर जगह नेहा कक्कड़ की ही आवाज गूंजती है। ऐसे में नेहा कक्कड़ की कमाई के बारे में जान कर आप भी दंग रह जायेंगे। बता दे कि साल भर में नेहा कक्कड़ इतने रूपये कमाती है। हालांकि इस मुकाम तक पहुँचने के लिए नेहा ने बहुत मेहनत भी की है। तभी तो जिस शो में वह कंटेस्टेंट बन कर आई थी, आज उसी शो की जज है।
नेहा कक्कड़ की कमाई है साल भर होती है करोड़ों में..
जी हां नेहा कक्कड़ कई साल पहले इंडियन आइडल में एक कंटेस्टेंट के रूप में आई थी। तब सोनू निगम, अनु मलिक और फराह खान इस शो को जज करते थे। अब ये बात अलग है कि तब वह इस शो को जीत नहीं पाई, लेकिन तभी से उनका अच्छा समय जरूर शुरू हो गया था। इसलिए तो आज वह दुनिया भर में प्रसिद्ध हो चुकी है। आपको जान कर हैरानी होगी कि नेहा ने महज चार साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। यहाँ तक कि उनकी बहन सोनू और उनका भाई टोनी भी बेहतरीन सिंगर्स है और वे दोनों भी बॉलीवुड में गाने गाते है।
वही अगर हम नेहा की कामयाबी की बात करे तो उन्हें सबसे ज्यादा कामयाबी साल 2013 में मिली थी और यही से उनकी असली कामयाबी की शुरुआत भी हुई थी। इसके बाद नेहा ने कभी पीछे मुड कर नहीं देखा और सफलता का एक नया मुकाम हासिल कर लिया। गौरतलब है कि आज नेहा कक्कड़ की बराबरी अरिजीत सिंह के साथ की जाती है। बहरहाल फ़ोर्ब्स मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार नेहा कक्कड़ की कमाई पच्चीस करोड़ के करीब है। यानि साल 2019 में नेहा कक्कड़ ने पच्चीस करोड़ की कमाई की है। इसके इलावा वह रियलिटी शो से भी अच्छी खासी कमाई कर रही है।दोस्तों आपको नेहा कक्कड़ का कौन सा गाना पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।
नेहा कक्कड़ की कमाई के बारे में जान कर उड़ जायेंगे आपके होश, साल भर में कमाती है इतने करोड़ रूपये Youth Express
Description
अगर हम बॉलीवुड की सबसे ट्रेंडिंग सिंगर की बात करे तो उसमें नेहा कक्कड़ का नाम सबसे पहले आता है। जी हां इसमें कोई शक नहीं कि नेहा कक्कड़ आज कल चारों तरफ छाई हुई है। फिर भले ही कोई म्यूजिक एल्बम हो, कोई पंजाबी गाना हो या कोई बॉलीवुड गाना हर जगह नेहा कक्कड़ की ही आवाज गूंजती है। ऐसे में नेहा कक्कड़ की कमाई के बारे में जान कर आप भी दंग रह जायेंगे। बता दे कि साल भर में नेहा कक्कड़ इतने रूपये कमाती है। हालांकि इस मुकाम तक पहुँचने के लिए नेहा ने बहुत मेहनत भी की है।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..