विद्या बालन के बारे में आप सभी लोग जानते ही होंगे। विद्या बॉलीवुड की सबसे सेक्सी और हॉट एक्ट्रेस भी मानी जाती हैं। विद्या ने अपने करियर की शुरुआत से ही बहुत सी मुश्किलें झेली। साथ ही विद्या बालन शुरू में मनहूस भीे कहलाने लगी थीं। लेकिन 2005 में आई फिल्म “परिणीता” से सबसे बड़ी पहचान बनी, जिसके बाद से वह अपने करियर में आगे बढ़ती चली गईं।
विद्या बॉलीवुड की सबसे सेक्सी और हॉट हीरोइनों की लिस्ट में आती हैं, जिनमें से विद्या ने बहुत ही उम्दा रोल भी प्ले किया है। अपनी फिल्मों में जैसे– इश्किया, भूल भुलैया, हे बेबी, कहानी, द डर्टी पिक्चर और भी कई फिल्मों में उनका सेक्सी अवतार देखने को मिला।
शिल्पा शेट्टी ने भी मांगा अपने साजन को और टिक टॉक पर किया अपनी ख़ुशी का इज़हार…
विद्या अपने किरदार को लेकर हमेशा ही बहुत उत्सुक और खुश रहते हैं क्योंकि उन्हें जो भी किरदार दिया जाता है वह उस किरदार को पूरी तरह से उसे काबिल बना देती हैं। विद्या अपनी हर फिल्म में एक अलग ही कहानी ढूंढती हैं।
https://www.instagram.com/p/Byjcgc2nVUf/?igshid=1jyucuat5udj9
विद्या की शादी 2012 में एक फिल्म प्रड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से हुई थी। अगर बात करें मीडिया रिपोर्टर्स की तो उनके अनुसार विद्या आज लगभग 188 करोड़ की मालकिन हैं। जिससे उनसे मनहूस शब्द एकदम से छीन लिया।
कट्टर मुस्लिम होने का सबूत दिया शाहिद ने, बेटी को आरती करते देख तोड़ा टीवी….
विद्या अपने एक इंटरव्यू में अपने सफर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहती है कि –”मैं जब शुरुआत नहीं फिल्मों में स्ट्रगल कर रही थी, तब मुझे दक्षिण भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म मिली थी।यह फिल्म किसी कारण से बंद हो गई थी और मुझे मनहूस कहा जाने लगा था। जिसके दौरान एक दक्षिण भारतीय फिल्म की कास्टिंग से पहले मेरे जन्म का समय भी मांगा जाने लगा था।”
https://www.instagram.com/p/Br7rFH4F0Uw/?igshid=1o8f3ga7b9wk3
विद्या ने साथ ही बहुत सारे टीवी ऐड्स भी किए। जिनमें से ज्यादातर ऐड्स का निर्देशन प्रदीप सरकार द्वारा ही किया जाता था। आपको बता दें कि 2003 में विद्या ने बंगाली फिल्म “भालो थेको” मे लीड रोल प्ले किया था।
विद्या के करियर की शुरुआत तो 2003 से हुई। लेकिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 2005 से हुई। साथ ही आपको यह भी बता दें कि विद्या के असल एक्ट्रेस बनने का सपना जब वह सातवीं कक्षा में थीं, तब से देख रही थीं। एक बार विद्या ने माधुरी दीक्षित को तेजाब फिल्म के एक गाने “एक दो तीन” में नाचते हुए देखा था, तब उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने का सपना तय किया था। जिसके बाद से वह बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी मंजिल को पा ही लिया।
इस साल की धमाल मचाने वाले पांच वायरल वीडियोस जिनसे लोग वायरल ही नहीं बल्कि फेमस भी हो गए…
अब विद्या बालन बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरी तरह से अपना कब्जा जमा चुकी हैं। आपको बता दें कि आज विद्या का 41 वां जन्मदिन है और आज विद्या अपने पूरे खुशी के मूड में अपना 41 वा जन्मदिन मना रही हैं। विद्या अपने बॉलीवुड के अब तक के सफर में कई सारे अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमें से नेशनल अवार्ड भी उनके नाम हो चुके हैं। विद्या ने बहुत ही दमदार फिल्में जैसे–”तुम्हारी सुलु, बेगम जान, कहानी, हमारी अधूरी कहानी, बॉबी जासूस, शादी के साइड इफेक्ट्स, महाभारत, घनचक्कर, फरारी की सवारी, द डर्टी पिक्चर, थैंक्यू, दम मारो दम, किस्मत कनेक्शन, है बेबी, भूल भु लैया दीं हैं।

