25 जनवरी को रिलीज हुई थी इस व्यस्त अभिनेता की डेब्यू फिल्म

डेब्यू

बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में शुमार अभिनेता अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में 29 साल पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा अक्षय ने निर्देशक राज सिप्पी की फिल्म सौगंध से डेब्यू किया था। वहीं कल ही के दिन 25 जनवरी को सौगंध रिलीज हुई थी।

डेब्यू

अक्षय कुमार के अनसुने तथ्य

ऐसे में चलिए जानते हैं अक्षय के बारे में कुछ अनसुने तथ्य। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। फिल्मों में डेब्यू से पहले उन्होनें अपना नाम अक्षय कर लिया था। उनके करीबी दोस्त आज भी उन्हें राजीव के नाम से ही बुलाते हैं। वही अमृतसर में जन्मे अक्षय कुछ वक्त तक पुरानी दिल्ली में रहे थे। उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया।

वहीं मुंबई में अक्षय कुमार ने डॉन बॉस्को स्कूल में पढ़ाई की। इसके साथ ही अक्षय ने थाईलैंड के बैंकॉक में शेफ और वेटर की नौकरी की है। वहां अक्षय ने ग्रुप के कुछ लोगों से मार्शल आर्ट भी सीखा था। एक तरफ मार्शल आर्ट का शौक अक्षय को बचपन से ही था। 8वीं क्लास से उन्होनें इसकी ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी थी। वही कम ही लोगों को पता है कि आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर के लिए दीपक तिजोरी के किरदार के लिए अक्षय ने ऑडिशन दिया था परंतु उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। बॉलीवुड में बतौर अभिनेता डेब्यू करने से पहले अक्षय फिल्ममेकर महेश भट्ट की फिल्म आज में छोटे से रोल में नज़र आए थे।

डेब्यूइस फिल्म में अक्षय मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर बने थे। वर्ष में चार-पांच फिल्में करने वाले अक्षय कुमार हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चौथे अभिनेता बने हैं। वहीं फोर्ब्स लिस्ट में उनका नाम चौथे नंबर पर है। इस लिस्ट में किसी दूसरे भारितीय अभिनेता का नाम मौजूद नहीं है। इस हिसाब से वो भारत के सबस ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता हैं। वही ये लिस्ट सितंबर 2019 में आई थी। अक्षय के आगे शाहरुख-सलमान कहीं पीछे रह जाते हैं। अक्षय कुमार लग्जरी लाइफ के शौकीन हैं। वो आलीशान बंगले और कई महंगी गाड़ियों के मालिक हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
25 जनवरी को रिलीज हुई थी इस व्यस्त अभिनेता की डेब्यू फिल्म - Youth Express
Article Name
25 जनवरी को रिलीज हुई थी इस व्यस्त अभिनेता की डेब्यू फिल्म - Youth Express
Description
बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में शुमार अभिनेता अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में 29 साल पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा अक्षय ने निर्देशक राज सिप्पी की फिल्म सौगंध से डेब्यू किया
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER