बता दे कि इन दिनों भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है और वहां अपने बल्ले का खूब जौहर दिखा रही है। दरअसल बात ये है कि भारत की इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड की ए टीम के साथ तीन वन डे मैचों की श्रृंखला खेल रही है। तो वही दूसरी तरफ भारतीय टीम न्यूजीलैंड की टीम के साथ पांच टी ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला खेल रही है। हालांकि इसी बीच भारतीय टीम का एक खिलाडी न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो चुका है। अब ये खिलाडी कौन है, वो आप खुद ही पढ़ लीजिये। गौरतलब है कि इस खिलाडी को किसी और वजह से नहीं बल्कि चोट लगने के कारण ही बाहर किया गया है।
न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुआ यह भारतीय खिलाडी..
इस खिलाडी का नाम खलील अहमद है। जो इंडिया ए टीम की तरफ से छब्बीस जनवरी को तीसरा वन डे मैच खेलने वाला था, लेकिन अब इस खिलाडी को वापिस भारत भेजने की तैयारी की जा चुकी है। वैसे भी क्रिकेट के नियमों के अनुसार जब कोई खिलाडी खेलने की स्थिति में न हो, तब उसे टीम में शामिल नहीं किया जा सकता। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि खलील बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। तो ऐसे में उनके हाथ की कलाई में जबरदस्त चोट लगी है। जिसके कारण उनका खेल पाना मुमकिन नहीं है।
बता दे कि भारत वापिस लौटने के बाद एनसीए में उनकी देखभाल की जाएगी। मगर फ़िलहाल तो भारतीय टीम का यह खिलाडी न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो चुका है और भारत लौट चुका है। हालांकि अगर हम खलील अहमद के खेल की बात करे तो उन्होंने पहले वन डे में दो विकेट लिए थे। यहाँ तक कि पहले वार्मअप मैच में उन्होंने चार विकेट लिए थे। इसका मतलब ये है कि खलील अहमद को चोट लगने से इंडिया ए टीम को थोड़ा नुक्सान तो हो सकता है। बहरहाल हम तो यही उम्मीद करते है कि भारतीय टीम का यह खिलाडी जल्दी से ठीक हो जाएँ और इंडिया ए टीम हर मैच में जीत हासिल करे।


