बॉलीवुड की दीवाली कितनी शानदार होती है, इससे हर कोई वाकिफ है। बता दे कि इस बार बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने अपने घर दीवाली पार्टी रखी थी। जिसमे महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले शामिल होता है। वो इसलिए क्यूकि अमिताभ बच्चन के घर दीवाली का जश्न मनाने के लिए पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की थी। इसी पार्टी के दौरान ऐश्वर्या राय की मैनेजर की शाहरुख़ खान ने जान बचाई थी। दरअसल बात ये है कि दो साल पहले ऐश्वर्या राय के पिता का निधन हो गया था और पिछले साल अमिताभ बच्चन की बेटी के ससुर का देहांत हो गया था। जिसके कारण अमिताभ बच्चन ने पिछले दो सालो से अपने घर कोई भी पार्टी सेलिब्रेट नहीं की थी।
ऐश्वर्या राय की मैनेजर की बचाई जान..
यही वजह है कि इस बार बच्चन परिवार ने अपने घर में बड़ी शानदार पार्टी रखी थी। जिसमे बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर्स तक सभी सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। गौरतलब है कि इसी पार्टी के दौरान अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई थी। जिसके कारण वहां मौजूद लोग काफी घबरा गए थे। हालांकि ऐसे में शाहरुख़ खान ने बड़ी समझदारी से काम लिया और आग को बढ़ने से रोकने के लिए अपनी जैकेट से उस आग को बुझा दिया। मगर इसके बावजूद भी अर्चना के हाथ और पैर काफी हद तक जल चुके थे। यहाँ तक कि आग बुझाने के चक्कर में शाहरुख़ खान को भी काफी चोट आई।
वही अगर खबरों की माने तो फ़िलहाल अर्चना सदानंद को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहाँ उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हालांकि इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि उनके शरीर का केवल पंद्रह प्रतिशत भाग ही जला है। इसलिए उनके जख्म जल्दी ही भर जायेंगे। दरअसल अर्चना घर के आंगन में अपनी बेटी के साथ खड़ी थी। ऐसे में वहां मौजूद दीयों से उनके लहंगे में आग लग गई। बता दे कि अर्चना काफी लम्बे समय से ऐश्वर्या राय की मैनेजर है। फ़िलहाल तो इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।



