अक्षय कुमार की माँ ने फेवरेट कसीनो में मनाया अपना बर्थडे, बेटे ने दिया यह खास तोहफा, देखे वीडियो

अक्षय कुमार की माँ

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार महिलाओं की कितनी इज्जत करते है, इस बात से हर कोई बखूबी वाकिफ है। जी हां भले ही कोई बच्ची हो, युवा हो या बुजुर्ग महिला लेकिन अक्षय कुमार सभी वर्ग की महिलाओं का काफी सम्मान करते है। बता दे कि इसी प्रथा को कायम रखते हुए अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी माता जी को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार की माँ का जन्म दिन था। तो ऐसे में उनकी माता जी ने अपने फेवरेट कसीनो की सैर करके अपना जन्म दिन मनाया।

अक्षय कुमार की माँ

अक्षय कुमार की माँ ने फेवरेट कसीनो में मनाया अपना बर्थडे.. 

गौरतलब है कि अपनी माता जी के जन्म दिन पर अक्षय कुमार उन्हें सिंगापुर के कसीनो में लेकर गए थे। यहाँ तक कि इसका एक वीडियो भी अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार की माता जी ठीक से चल नहीं सकती। यही वजह है कि अक्षय उन्हें व्हीलचेयर पर बैठे बिठाएं कसीनो के अंदर लेकर गए थे, क्यूकि वह उन्हें जन्म दिन पर खास तोहफा देना चाहते थे। इसके इलावा वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है कि हमें वही करना चाहिए, जिसमें हमें मजा आता है। बता दे कि अक्षय कुमार की माँ ने पिछले हफ्ता सिंगापुर में ही बिताया और अपने जन्म दिन पर भी वह बेहद खुश नजर आ रही थी।

https://www.instagram.com/p/B7kcZpfHOJm/

वैसे अक्षय कुमार का यह वीडियो देखने के बाद इतना तो पता चल गया कि अक्षय कुमार को केवल अपनी सास की ही नहीं बल्कि अपनी माँ की भी काफी फ़िक्र है। यानि वह अपनी माँ से भी बेहद प्यार करते है। हालांकि इससे पहले अक्षय कुमार अपने असली परिवार के सदस्यों के साथ काफी कम ही नजर आते है। फ़िलहाल आप अक्षय कुमार और उनकी माता जी का यह वीडियो यहाँ देख सकते है। दोस्तों क्या आप अपनी माँ के जन्म दिन पर उन्हें कोई खास तोहफा देते है, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।

Summary
अक्षय कुमार की माँ ने फेवरेट कसीनो में मनाया अपना बर्थडे, बेटे ने दिया यह खास तोहफा, देखे वीडियो  Youth Express
Article Name
अक्षय कुमार की माँ ने फेवरेट कसीनो में मनाया अपना बर्थडे, बेटे ने दिया यह खास तोहफा, देखे वीडियो Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार महिलाओं की कितनी इज्जत करते है, इस बात से हर कोई बखूबी वाकिफ है। जी हां भले ही कोई बच्ची हो, युवा हो या बुजुर्ग महिला लेकिन अक्षय कुमार सभी वर्ग की महिलाओं का काफी सम्मान करते है। बता दे कि इसी प्रथा को कायम रखते हुए अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी माता जी को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार की माँ का जन्म दिन था। तो ऐसे में उनकी माता जी ने अपने फेवरेट कसीनो की सैर करके अपना जन्म दिन मनाया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER