बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट, घर में रहने आएंगे कंटेस्टेंट्स के फ़ैमिली मेंबर्स

बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अब धीरे धीरे अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है। बता दे कि आखिरी हफ्ते में पहुँचने से पहले इस शो में कई नयी और दिलचस्प चीजें दिखाई जाएँगी। दरअसल आने वाले दिनों में बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस ट्विस्ट के अनुसार जो कंटेस्टेंट्स घर के बच जायेंगे, उन सभी के घरवाले बिग बॉस के घर में रहने के लिए आएंगे। हालांकि ये लोग केवल तीन या चार दिन ही इस शो में रहेंगे और उसके बाद चले जायेंगे। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि कंटेस्टेंट्स के फ़ैमिली मेंबर्स के घर में आने से इस शो में एक नया तड़का लगेगा।

बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट

बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट..

अगर खबरों की माने तो शहनाज के भाई, आरती की भाभी, आसिम के पिता और माहिरा के भाई घर में एंट्री कर सकते है। इसके इलावा और कौन कौन से सदस्य घर में आएंगे, ये आने वाले एपिसोड्स में आपको खुद बखुद पता चल जाएगा। फ़िलहाल तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिनाले के इतना नजदीक पहुँचने के बावजूद भी कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होता है। वैसे अगर इस बार वीकेंड के वार की बात करे तो इस बार शैफाली जरीवाला के बाहर होने की खबरें खूब वायरल हो रही है। जी हां इसका मतलब ये है कि इस बार शैफाली जरीवाला इस शो से बाहर हो सकती है।

इसके इलावा ऐसा भी सुनने में आया है कि आने वाले एपिसोड्स में बिग बॉस के शो में हिमांशी खुराना की एंट्री भी हो सकती है। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है और कितना झूठ ये तो हम नहीं कह सकते। मगर इतना जरूर तय है कि अगर हिमांशी खुराना बिग बॉस के घर में आई तो इस घर में धमाल होना तो लाजिमी है। इसका मतलब ये है कि आने वाले हफ्तों में बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। दोस्तों आप इस ट्विस्ट को देखने के लिए कितने उत्साहित है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट, घर में रहने आएंगे कंटेस्टेंट्स के फ़ैमिली मेंबर्स  Youth Express
Article Name
बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट, घर में रहने आएंगे कंटेस्टेंट्स के फ़ैमिली मेंबर्स Youth Express
Description
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अब धीरे धीरे अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है। बता दे कि आखिरी हफ्ते में पहुँचने से पहले इस शो में कई नयी और दिलचस्प चीजें दिखाई जाएँगी। दरअसल आने वाले दिनों में बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस ट्विस्ट के अनुसार जो कंटेस्टेंट्स घर के बच जायेंगे, उन सभी के घरवाले बिग बॉस के घर में रहने के लिए आएंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER