भांगड़ा पा ले की स्टारकास्ट पहुंची अमृतसर

अमृतसर

फिल्म भांगड़ा पा ले इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है और दर्शकों को अधिक प्रत्याशित करने के लिए निर्माता फिल्म में पंजाबी प्रामाणिकता बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में, निर्देशक स्नेहा तौरानी के साथ फिल्म की टीम ने अमृतसर के वाघा बॉर्डर और गोल्डन टेम्पल का का दौरा किया था।

अमृतसरउत्तर भारत की सर्दियों को दरकिनार करते हुए, जोड़ी सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन ने समारोह में भाग लिया, जहां रुखसार एथनिक सूट में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं और सनी हमेशा की तरह हैंडसम हंक लुक में नज़र आये। और इनकी अमृतसर की तस्वीरें काफी लाइक्स भी बटौर रही है।

इससे पहले, कलाकारों ने चंडीगढ़ का दौरा किया था और इस बार, वो सर्वशक्तिमान आशीर्वाद लेने के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होनें प्रतिष्ठित वाघा बॉर्डर का दौरा किया।

अमृतसरफिल्म में सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन एक दूसरे के साथ कंपीटिशन में झूमते हुए नज़र आएंगे। चूंकि फिल्म अब अपनी रिलीज से कुछ दिनों की दूरी पर है, ऐसे में प्रमुख अभिनेता रुखसार ढिल्लन और सनी कौशल फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है।

युवा दर्शकों से डांस पर आधारित फिल्मों की अधिक मांग के साथ, आरएसवीपी की नई फिल्म पंजाबी तड़का के साथ धम मचाने के लिए तैयार है। आरएसवीपी द्वारा निर्मित, भांगड़ा पा ले स्नेहा तौरानी द्वारा निर्दशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रैक को रीक्रिएट करने पर बोलीं निर्देशन स्नेहा तौरानी

स्नेहा तौरानी के निर्देशन में बनी इस पहली फिल्म में भांगड़ा पा ले गाना सनी कौशल और रुखसार ढिल्लों पर फिल्माया गया है। निर्देशक स्नेहा तौरानी कहती है, ‘दो चीजों ने हमें इस ट्रैक को रीक्रिएट करने के लिए प्रेरित किया। चूंकि हमारी फिल्म भांगड़ा के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए यह गीत खुद डांस फॉर्म की तरह है। दूसरी बात, हमारी फिल्म का शीर्षक गाने के साथ सौ फीसदी मेल खाता है।’

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
भांगड़ा पा ले की स्टारकास्ट पहुंची अमृतसर - Youth Express
Article Name
भांगड़ा पा ले की स्टारकास्ट पहुंची अमृतसर - Youth Express
Description
निर्माता फिल्म में पंजाबी प्रामाणिकता बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में, निर्देशक स्नेहा तौरानी के साथ फिल्म की टीम ने अमृतसर के वाघा बॉर्डर और गोल्डन टेम्पल का का दौरा किया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER