हिंदी फिल्मों में इस एक्टर ने शुरू किया गेस्ट अपीयरेंस का चलन

गेस्ट

फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस की शरुआत किसने की इसके बारे में शायद कम ही लोगों को मालूम हो। हिंदी फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस की शुरुआत कलर फिल्मों से नहीं ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से मानी जाती है। बताया जाता है कि मशहूर चरित्र अभिनेता ओमप्रकाश ने हिंदी सिनेमा में गेस्ट अपीयरेंस का चलन शुरू किया था।

ऑल इंडिया रेडियो में 25 रुपये की नौकरी करते थे ओमप्रकाश

गेस्टमशहूर अभिनेता ओमप्रकाश की आवाज और उनके बोलने का स्टाइल भला कौन भूल सकता है। ओमप्रकाश मस्तमौला किस्म के इंसान थे। इनकी रूचि अभिनय की तरफ हुई। शुरूआत में इन्होनें 1937 में ऑल इंडिया रेडियो में 25 रुपये में नौकरी कर ली। इनका एक कार्यक्रम बहुत पसंद किया जाने लगा जिसे ये फत्ते दीन के नाम से पेश करते थे। इस कार्यक्रम से उनकी लोकप्रियता घर घर पहुंच गई।

एक दिन एक मशहूर फिल्म निर्माता दलसुख पंचौली ने उन्हें मिलने के लिए कहा। जब ओम प्रकाश उनसे मिलने पहुंचे तो दलसुख पंचौली ने ये कहकर इंकार कर दिया कि वे किसी ओमप्रकाश को नहीं जानते न ही उन्होनें इस नाम के व्यक्ति को मिलने के लिए बुलाया है।

इससे ओमप्रकाश को बहुत अजीब लगा। परेशान ओमप्रकाश लाहौर में एक चाय की दुकान पर बैठे थे वहां मशहूर अभिनेता प्राण भी आया करते थे। पुरी बात जब प्राण को बताई तो उन्होनें कहा कि दलसुख ने ठीक ही कहा वे ओमप्रकाश को नहीं बल्कि रेडियो वाले नाम फत्ते दीन को जानते हैं, इसके बाद वे उनसे मिलने पहुंचे और उन्होनें ओमप्रकाश को दासी फिल्म में काम करने का मौका दिया।

ओमप्रकाश जब मुंबई आएं थे तो उन्हें दो दिन तक भूखा रहना पड़ा। ओमप्रकाश की प्रतिभा को सबसे पहले बीआर चौपड़ा ने पहचाना।

इसके बाद वो हिंदी फिल्मों का अहम हिस्सा माने जाने लगे। उन्होनें कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस के रोल में नज़र आए। जिनमें उन्हें खूब पसंद किया गया। इसके बाद धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, इरफान खान, शाहरूख खान जैसे कलाकारों ने भी फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस की भूमिका निभाई।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
हिंदी फिल्मों में इस एक्टर ने शुरू किया गेस्ट अपीयरेंस का चलन - Youth Express
Article Name
हिंदी फिल्मों में इस एक्टर ने शुरू किया गेस्ट अपीयरेंस का चलन - Youth Express
Description
फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस की शरुआत किसने की इसके बारे में शायद कम ही लोगों को मालूम हो। हिंदी फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस की शुरुआत कलर फिल्मों से नहीं ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से मानी जाती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER