सैन्य शक्ति में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में एक है। भले ही अमेरिका, चीन जैसे देशों की तुलना में भारत का रक्षा बजट कम हो, लेकिन भारतीय सैनिक किसी तुलना में उनसे कम नहीं। भारतीय सेनाओं की ताकत से आज हर देश वाकिफ है, यही वजह है कि चीन भी भारत से टक्कर लेने की हिम्मत नहीं जुटाता। हम आपको भारत के कुछ ऐसे हथियारों के बारे में बताएंगे जो दुनिया को हिलाने का दम रखते हैं।
भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट दुनिया के बेहतरीन एयरक्राफ्ट में शामिल है। Su-30Mki किसी भी मौसम में लड़ सकता है। ये 2100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। इसमें कई शक्तिशाली मिशाइलें लगी हैं जो हवा, जमीन सब जगह वार कर सकता हैं।
भारत का ब्रम्हास्त्र है सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रम्होस। इसे जहाज, एयरक्राफ्ट या जमीन कहीं से भी दागा जा सकता है और ये 300 किमी तक मार कर सकता है।
भारतीय सेना का सबसे खतरनाक हथियार है, अर्जुन मार्क–2 टैंक। इस अत्याधुनिक टैंक को सेना में दीवार कहा जाता है। इससे पार पाना दुश्मन के बस की बात नहीं।
भारत की समुद्री सीमाओं का राजा है INS-विक्रमादित्य। यह पानी में चलते फिरते शहर की तरह है, जो 45 हजार टन का वार ले जाने की क्षमता रखता है। इस पर कई लड़ाकू विमान एक साथ उतर सकते हैं। समुद्र पर दुश्मन के दांत खट्टे करने के लिए यह अकेला ही काफी है।
समुद्र में मानव निर्मित शार्क है INS- चक्र। यह 600 मीटर तक पानी के अंदर रह सकती है और आठ टॉरपीडो से लेस है। यह दुश्मन के शिप को उड़ाने में सबसे कारगर है।
भारत की अग्नि 5 मिसाइल का तो कोई मुकाबला ही नहीं। इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 एक हजार किलो परमाणु हथियार ले जा सकती है। 8 हजार किमी तक यह मिसाइल वार कर सकती है।
INS- कोलकाता के नाम से दुश्मन भी कांपते हैं। यह सबसे बड़ा हमलावर जहाज है जिस पर बराक और ब्रम्होस मिसाइल भी लगी हैं।
