इस तरह सचिन और विराट के बराबर पहुंचे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के फाइटर बेट्समैन रोहित शर्मा जब फॉर्म में होते हैं तो उनका बल्ला रनों की बरसात करता है। इस कदर रिकॉर्ड बनते हैं कि दिग्गज खिलाड़ियों के बराबर खड़े हो जाते हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में तीसरा दोहरा शतक लगाकर उन्होंने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

 रोहित शर्मा

बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में तूफानी पारी खेलते हुए रोहित शर्मा ने नाबाद 208 रन बनाए। इस दोहरे शतक के साथ वो तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये। इस पारी के साथ ही वो पांच बार 150 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं। सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर अभी तक इस लिस्ट में शामिल थे। रोहित एक साल में 41 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। इसके साथ एक साल में 6 शतक लगाकर उन्होंने राहुल द्रविड़ और विराट कोहली की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा के सर्वाधिक स्कोर में 264, 209, 208, 174 और 150 रनों की पारियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जब कपिल ने पूछा प्रियंका चोपड़ा से कि निक अपनी सास के पैर छूते है, तब प्रियंका ने दिया यह जवाब

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER