सर्दियों के मौसम में हम अक्सर देखते है कि ऊनी कपड़ों की मदद से सर्द हवाओं से बचने के लिए अपने शरीर को बचाते हैं। ठंड के मौसम में हम जब भी घर से बाहर जाते है तो हम ऊनी कपड़े पहनकर जाते है ताकि ठंड से हर हाल में बच सकें लेकिन कुछ लोग रात में सोते समय भी ऊनी कपड़ों को पहन कर सोते है ताकि ठंड ना लगे। जो की आपको बता दे कि सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता। अगर आप भी उनमें से एक है जो रात में सोते वक्त भी गर्म कपड़े पहनकर सोते है। तो जानिये क्या है इसके नुकसान।
ये हो सकती है शिकायत
रात में हम जब भी सोते है तो हम खुद को गर्म कपड़ों से पूरी तरह से पैक करके सोते है। तो ऐस में चाहे बात स्वेटर की हो या मोजों की गर्म कपड़े पहनकर रजाई के अंदर सोते है। ऐसे में शरीर गर्म हो जाता है, लेकिन ऐसा करने से बेचैनी, घबराहट की शिकायत आपको हो सकती है।
खास बात
अगर रात मे आप सोते वक्त गर्म कपड़े पहनकर सोते हैं, तो आपको बता दे कि ऊनी कपड़े पहनकर सोने से एलर्जी और खुजली की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अगर आपके शरीर के त्वचा रूखी है तो रोएं भी अकड़ जाते हैं। जिसके कारण खिंचाव होता है ऐसे में त्वचा में दाने, रैशेज की समस्या हो सकती है, इसलिए सर्दी के मौसम में रात में स्वेटर पहनकर सोना ठीक नहीं होता। ये हमेशा ध्यान रखें कि स्वेटर पहनने से पहले अच्छी तरह से शरीर पर बॉडी लोशन को लगाएं ताकि त्वचा सॉफ्ट बनी रह सके।
ऊनी कपड़े नहीं सोखते पसीने
आपको बता दे कि ऊनी कपड़े पसीने को अच्छी तरह से सोख नहीं पाते। ऐसे में बैक्टीरिया पैदा होने की संभावना ज्यादा होती है। अगर आप रात में सोते समय मोजे पहन कर सोते है, तो आप ऊनी मोजो की बजाय कॉटन के मोजे पहन कर सोएं। क्योंकि यह मोजे पसीना अच्छी तरह से सोखते है और बैक्टीरिया पनपने
का भी खतरा कम हो जाता है।



