इसे खाने से अच्छी आती है नींद
आपको बता दे कि अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या होती है तो आप रात में खाने के साथ पनीर की सब्जी का सेवन जरुर करना चाहिए। जहां एक शोध के अनुसार यह पता चला है की पनीर खाकर सोने से अच्छी नींद आती है। वहीं, आपमें से अधिकतर लोगो को यह पता होगा कि पनीर में प्रोटिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। पर क्या आपको ये बात पता है की पनीर में सैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है। जो सेहत के लिये फायदेमंद होता और हमारे शरीर में जो भी कमी होती है उसे वह पूरा करने में मदद करता है।
बढ़ती है रोग प्रतिरोधी क्षमता
वहीं, पनीर की बात करे तो पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम उच्च मात्रा में पाया जाता है। पनीर में प्रोटीन की अधिक मात्रा पायी जाती है। जिससे कि हमारे शरीर के अन्दर नए मसल्स बनाना शुरु हो जाते है जो शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते है जिससे बीमारियों से लड़ने की शरीर की क्षमता बढ़ जाती है। इसलिए पनीर का सेवन जरुर करना चाहिए। जिसके खाने से बहुत से फायदे होते है।



