सोते वक्त तकिया लगाने से हो सकती हैं हमारे शरीर में परेशानियां

शरीर में परेशानियां

कुछ लोगों को बिना तकिया लगाए नींद ही नहीं आती यहां तक कि कुछ भी हो जाए उन्हें तकिया चाहिए ही होता है। लेकिन यह लोग इस बात से अनजान रहते हैं। कि हमारी गर्दन और सिर को आराम देने वाला तकिया हमें नुक्सान पहुंचाता है। सर के नीचे तकिया लगाने से हमें शरीर में परेशानियां एवं मानसिक दिक्कतें हो सकती हैं। जिस तकिया में आराम से चैन की नींद सोते हैं। उसमें ना जाने कितनी गंदगी होती है चाहे कितना भी साफ-सफाई का ख्याल रख लें फिर भी तकिया में धूल, बाल, तेल जैसी चीजें लग ही जाती हैं। जिसकी वजह से हमारी स्किन को भी नुक्सान पहुंचता है।

वैसे देखा जाए तो हम सबसे ज्यादा अपने चेहरे और बालों का ख्याल रखते हैं। लेकिन तकिया लगाने की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान हमारे चेहरे और बालों को ही होता है।

तकिया चेहरे के लिए है नुकसानदायक, हो सकती है शरीर में परेशानियां

जिस ताकिए पर हम सोते हैं। उसमें ना जाने कितने कीटाणु और गंदगी होती हैं। जिसकी वजह से हमारे चेहरे के खुले हुए रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर कील मुंहासे होना शुरू हो जाते हैं। इसलिए हम तकिए का यूज ना ही करें। तो बेहतर होगा। इससे हमारे चेहरे पर होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

हेयर फॉल होने की वजह भी तकिया है

अधिकतर लोग हेयर फॉल होने की वजह खानपान या फिर प्रदूषण को मानते हैं। लेकिन तकिए की वजह से भी हमें हेयर फॉल होना शुरू हो जाता है। सोते समय जब हम तकिया सर के नीचे रखते हैं। तब हमारे बालों और तकिए के बीच रगड़ होती है। जिसकी वजह से हमारे बाल रूखे हो जाते हैं। बालों से सारी नमी उड़ जाती है और कभी-कभी तो तकिए की रगड़ की वजह से हमारे बाल बीच से ही टूटने लगते हैं। तकिया में चिपकी हुई गंदगी जब बालों में चिपक जाती है। इस वजह से भी बाल टूटने लगते हैं। इसीलिए तकिए से दूर रहें और शरीर में परेशानियां नहीं होंगी।

Summary
सोते वक्त तकिया लगाने से हो सकती हैं हमारे शरीर में परेशानियां
Article Name
सोते वक्त तकिया लगाने से हो सकती हैं हमारे शरीर में परेशानियां
Description
हम सब सोते वक्त तकिया लगा कर सोना बहुत पसंद करते हैं मगर तकिया लगा कर सोना हमारे शरीर में परेशानियां पैदा होने की वजह हो सकता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER