दक्षिण कोरियाई तकनीकी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की बात करे तो अगले हफ्ते अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन श्रृंखला के नए मॉडलों के लॉंंच करने की बात कही है। सैमसंग के गैलेक्सी Galaxy S21 स्मार्टफोन की बात करे तो यह सीरीज 14 जनवरी के दिन सुबह दस बजे (ईस्टर्न स्टैनडर्ड टाइम) ‘वेलकम टू द एवरीडे एपिक’ की थीम के तहत गैलेक्सी अनपैक्ड ऑनलाइन इवेंट में पेश किया जाएगा।
खास बात
सैमसंग ने कहा है कि, पिछले कुछ सालों में अगर देखा जाए तो मोबाइल टेक्नोलॉजी का स्थान लोगों की जिंदगी में काफी अहम हो गया है। लोग इसका सहारा लेकर ऑफिस वगैरह का काम कर रहे हैं, घर में इसके माध्यम से अधिक से अधिक समय बिता रहे हैं। लोगो की जिंदगी की महत्वपूर्ण चीजों में मोबाइल के शामिल होने के बाद बदलाव से यह अब एक असाधारण अनुभव के साथ जरूरत का एक साधन बन गया है।
फोन में ये हो सकते है फीचर्स
सैमसंग की ओर से आने वाले गैलेक्सी एस 21 सीरीज को बिक्सबी वॉयस के साथ पेश हो सकता है, जो कि एक बायोमेट्रिक वॉयस-अनलॉक फीचर के साथ आता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, गैलेक्सी एस 21 सीरीज में वन यूआई के रनिंग वर्जन 3.1 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जैसे कि गैलेक्सी एस 20 और गैलेक्सी एस10 क्रमशः वन यूआई 2.1 और वन यूआई 1.1 पर रन करता है।
बिक्सबी के अपग्रेटेड वर्जन से रहेगा लैस
वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस 21 के लॉंंच करने की बात करे तो इस फोन पर कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे, जिसमें से एक होगा बिक्सबी वॉयस। यह डिवाइस को अनलॉक करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक बायोमेट्रिक पद्धति है। इसके पिछले वर्जन में हाय बिक्सबी कहकर यूजर्स अपने डिवाइस को अनलॉक कर सकते थे, तो हो सकता है कि इस बार यूजर्स नए संस्करण के साथ भी अपने डिवाइस को इसी तरह से अनलॉक करें।




