बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने बीते दिन अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया हैं। विद्या बालन कल 41 साल की हो गई हैं। इस खास को और भी खास बनाने के लिए एक्ट्रेस ने देर रात अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इसे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर जश्न की कुछ तस्वीरें और फोटो वायरल हो रही हैं।

विद्या के फैंस को उनका ये नया अवतार बेहद पसंद आया है। विद्या का ये लुक पहली बार सामने आया है अक्सर उनके साड़ी सूट में ही देखा गया है। आपको बता दें कि विद्या का जन्म 1979 को मुंबई में हुआ था। यूं तो विद्या बालन ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है लेकिन बॉलीवुड में आने के लिए विद्या को काफी स्ट्रगल करना पड़ा।
उन्होनें सबसे पहले साउथ की फिल्मों में किस्मत आजमाई थी। लेकिन जिन फिल्मों के लिए उन्हें साइन किया गया किसी न किसी कारण से उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया। इस तरह विद्या को 12 फिल्मों से हाथ धोना पड़ा और डायरेक्टर्स उन्हें मनहूस समझने लगे थे।
6 महीने ऑडिशन के बाद मिली थी फिल्म परिणीता
बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए उन्होनें 6 महीने तक ऑडिशन दिया था तब कहीं जाकर उन्हें परिणीता फिल्म मिली थी। इस फिल्म में विद्या ने बहुत बेहतरीन एक्टिंग की। कहा जाता है कि विद्या ने एक्ट्रेस बनने की तब थामी थी जब उन्होनें माधुरी दीक्षित को टीवी पर तेजाब के मशहूर गाने एक दो तीन पर डांस करते देखा था। आपको बता दें विद्या एक अच्छी डांसर है और गाती भी काफी अच्छा हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

