टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जितनी खूबसूरत हैं उतनी टैलेंटेड भी हैं। अभिनय और परिवार के अलावा दिव्यांका सोशल वर्क के लिए भी समय निकाल लेती है। रायफल निशाने बाज़ी और पर्वतारोहण की शौकीन दिव्यांका हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर मुंबई के विले पार्ले में नज़र आई। पिंक साड़ी में दिव्यांका कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। इवेंट में पतले बॉर्डर की सिल्क साड़ी में लिपटी दिव्यांका को देख सभी की निगाहें सिर्फ उन पर ही थीं।

अभिनय का क्षेत्र ऐसा कमाल का है कि अगर आपकी मेहनत और किस्मत का सितारा चल गया तो दौलत के साथ साथ शोहरत और प्रसिद्धि रातों रात एक साथ मिल जाती है। दिव्यांका त्रिपाठी जैसी खूबसूरत अभिनेत्री को यहां पहचान बनाने के लिए मेहनत तो करनी पड़ी लेकिन अच्छी किस्मत के चलते उनका काम आसान होता चला गया। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली भोपाल की बेटी और चंडीगढ़ की बहू बनकर दिव्यांका ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा दिव्यांका को कई और भी पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।
इशीमां के नाम से घर घर में जानीं जातीें है दिव्यांका

प्रतिदिन लगभग एक लाख रुपए बतौर फीस लेने वाली दिव्यांका को घमंड जरा भी नहीं है। असल जिंदगी में वो काफी सिंपल और लो प्रोफाइल रहना पसंद करती है। दिव्यांका की यही सादगी फैंस को बहुत पसंद आती है। सोशल मीडिया पर दिव्यांका अक्सर अपने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरों में नज़र आती है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

