बॉलीवुड कि ये डांसर, जो कभी घबराती थीं डांस करने से

घबराती

हम जिस डांसर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्म जगत की आइटम गर्ल अभिनेत्री नोरा फतेही हैं। जो अपने शानदार डांस की वजह से बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं, और उनके डांस नंबर फिल्म की सफलता में अहम भूमिका भी निभा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि नोरा जो आज इतनी मशहूर डांसर है पहले उतनी ही डांस करने से घबराती थीं। लेकिन उन्होनें ठान लिया था कि वो अपनी इस घबराहट को दूर कर, बॉलीवुड की सबसे मशहूर डांसर बनकर रहेगी। तो उन्होनें बंद कमरे में प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया और बिना किसी की मदद लिए आज वो अपने बलबूते पर ही बहुत अच्छी डांसर बन पाईं हैं।

दिलबर सॉन्ग से मिली सराहना

नोरा फतेही ने कई फिल्मों में आइटम सोंग्स पर डांस किया है। उनका सबसे मशहूर आइटम डांस था दिलबर। जब ये गाना रिलीज हुआ तो नोरा फतेही के डांस को काफी सराहना मिली थी।

नोरा ने दिलबर, ओ साकी साकी, कमरियां और पछताओगे जैसे सुपरहिट सॉन्ग्स से बहुत जल्द अपनी पहचान बनाई हैं। इन सब गानों से पहले नोरा पंजाबी एल्बमस में भी नज़र आ चुकी है। आपको बता दें कि नोरा बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकीं हैं।

घबराती

दिलबर सॉन्ग से पहचान बनाने के बाद नोरा अक्सर सुर्खियों में रहतीं हैं। सोशल मीडिया पर भी नोरा के दीवानो की संख्या हजारों से कहीं ज्यादा है। सोशल मीडिया पर नोरा अपने डांस वीडियोज् और खूबसूरत तस्वीरों से आएं दिन सुर्खियों में रहतीं है। उनके फैंस को उनके ये डांस वीडियोज् और ये तस्वीरें काफी पसंद भी आतीं है।

नोरा की आने वाली फिल्म

नोरा की फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही एक्टर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर में नजर आएंगी। नोरा फतेही, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर कि ये स्ट्रीट डांसर फिल्म डांस पर आधारित है। इस फिल्म के निर्देशक है रेमो डिसूजा।

नोरा फतेही सलमान खान की फिल्म भारत में भी नजर आई थीं। हाल ही में नोरा फतेही का मरजावां फिल्म का स्पेशल सॉन्ग एक तो कम जिंदगानी रिलीज हुआ था, जिसने जमकर धमाल मचाया था।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
बॉलीवुड कि ये डांसर, जो कभी घबराती थीं डांस करने से - Youth Express
Article Name
बॉलीवुड कि ये डांसर, जो कभी घबराती थीं डांस करने से - Youth Express
Description
नोरा जो आज इतनी मशहूर डांसर है पहले उतनी ही डांस करने से घबराती थीं। लेकिन उन्होनें ठान लिया था कि वो बॉलीवुड की सबसे मशहूर डांसर बनकर रहेगी। तो उन्होनें बंद कमरे में प्रैक्टिस करना शुरू
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER