‘बैंक बैलेंस’ तेज़ी से खत्म हो रहा था, तभी ‘दंगल’ मिल गयी- सान्या मल्होत्रा

Sanya Malhotra Film Dangal - Youth Express

दोस्तों, पिछले साल आयी आयुष्मान खुराना स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘बधाई हो’ की वो क्यूट सी लड़की रिन्नी तो आपको याद ही होगी| अगर नहीं तो हाल ही में नवाज़ुद्दीन सिद्द्की के साथ मुंबई के गेट वे ऑफ़ इंडिया में फोटो खीचवातें हुए नज़र आयी एक शांत और खामोश सी लड़की तो आप को याद ही होगी| जी हाँ, हम बात कर रहे है सान्या मल्होत्रा की| ये उनकी एक्टिंग का ही कमाल था की उन्होंने साल 2016 में दंगल से अपना करिअर स्टार्ट किया और आज वो नवाज़ुद्दीन सिद्द्की जैसे बड़े स्टार के साथ स्क्रीन साझा कर रही है|

‘पहली फिल्म के फ्लॉप होने से लेकर, आठ ब्लॉकबस्टर फिल्मे देने तक का सफर’- रोहित शेट्टी

सान्या मल्होत्रा के अनुसार सपने आप से सिर्फ धैर्य मांगते है| अपने आस-पास हो रही चीज़ो को आप नोटिस करो और सबसे ज़्यादा जो चीज़ आपके काम आती है वो है, आपका अनुभव| डायरेक्टर नीतेश तिवारी की फिल्म दंगल से अपने फ़िल्मी करिअर की शुरुआत करने वाली सान्या मल्होत्रा की राहें बॉलीवुड में इतनी आसान नहीं थी| स्ट्रगल शुरुआती दौर में उन्हें भी कई लोगो की तरह रीजेक्शन झेलने पड़े| तेज़ी से खत्म हो रहे बैंक-बैलेंस की चिंता सताने लगी, स्टार्टिंग में उन्हें 6 और लड़कियों के साथ रूम शेयर करना पड़ता था, लेकिन धीरे-धीरे चीज़े आसान होती गयी|

‘रकुल प्रीत सिंह’ ने बताया, अपनी सेक्सी काया का राज़

सान्या मल्होत्रा  के अनुसार ज़िंदगी में एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने एक साल में तकरीबन 10 विज्ञापनों में काम किया| फिर एक दिन मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन्हें दंगल के ऑडिशन के लिए कॉल किया|दंगल फिल्म से जुड़ा वो एक किस्सा साझा करती है, की जब उन्हें फिल्म के ऑडिशन लिए बुलाया गया तो वो किसी से कह रहीं थी की ये रोल जैस उनके लिए बना है| उन्हें इस बात का इतना विश्वास था की वो इस रोल के लिए सेलेक्ट हो जाएंगी और हुआ भी वही| वो रोल के लिए सेलेक्ट हो गयीं और आगे की कहानी आप सब के सामने है|

 

Summary
'बैंक बैलेंस' तेज़ी से खत्म हो रहा था, तभी 'दंगल' मिल गयी- सान्या मल्होत्रा
Article Name
'बैंक बैलेंस' तेज़ी से खत्म हो रहा था, तभी 'दंगल' मिल गयी- सान्या मल्होत्रा
Description
सान्या मल्होत्रा के अनुसार सपने आप से सिर्फ धैर्य मांगते है| अपने आस-पास हो रही चीज़ो को आप नोटिस करो और सबसे ज़्यादा जो चीज़ आपके काम आती है वो है, आपका अनुभव
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Parth Baghel

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER