परिणीति चोपड़ा ने ऑस्ट्रिया में मनाया नए साल का जश्न

नए

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपना नए साल का जश्न ऑस्ट्रिया में अकेले ठंड में मनाया। क्योंकि उन्हें ट्रैवेलिंग बहुत पसंद है इसलिए वो हर दो महीने में किसी एक कंट्री में वेकेशन मनाने निकल जाती हैं ऐसा खुद परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। वो इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं और आजकल वो अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर ऑस्ट्रिया में काफी मज़े कर रहीं हैं। इससे पहले परिणीति चोपड़ा जर्मनी में अपना वेकेशन मना कर रहीं थीं।

नएपरिणीति चोपड़ा अपने वेकेशन से खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस यहां की ठंड का मज़ा लेते हुए नज़र आ रही हैं।

तस्वीरों में आप परिणीति को ब्लैक जैकेट, जेगिंग और वूलेन कैप पहने हुए देख सकते हैं। ऑस्ट्रिया की ठंड में परिणीति चोपड़ा हॉट चॉकलेट का मज़ा लेते हुए भी नज़र आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा ऑस्ट्रिया की खूबसूरत लोकेशन्स के बीच अपने नए साल का स्वागत कुछ इस अंदाज़ में किया था।

चोट लगने के कारण बीच में रोकनी पड़ी थी शूटिंग

नएआपको बता दें कि परिणीति, आजकल साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए बैडमिंटन प्रैक्टिस कर रही हैं। चोट लगने के कारण उन्होनें बीच में शूटिंग रोक दी थी लेकिन अब वे पूरी तरह से बेहतर हैं। और शूटिंग पर लौट चुकी हैं। क्योंकि सेलिब्रेशन का मौका है इसलिए वे छोटे-से वेकेशन के लिए जर्मनी गई हुई थीं।

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा द गर्ल ऑन द ट्रेन की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज होनी तय हुई है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि परिणीति की ये फिल्म अंग्रेजी द गर्ल ऑन द ट्रेन का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में परिणीति के अलावा कीर्ति कुल्हारी भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगी।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
परिणीति चोपड़ा ने ऑस्ट्रिया में मनाया नए साल का जश्न - Youth Express
Article Name
परिणीति चोपड़ा ने ऑस्ट्रिया में मनाया नए साल का जश्न - Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपना नए साल का जश्न ऑस्ट्रिया में अकेले ठंड में मनाया। क्योंकि उन्हें ट्रैवेलिंग बहुत पसंद है इसलिए वो हर दो महीने में किसी एक कंट्री में वेकेशन मनाने निकल जाती हैं
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER