बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी इन दिनों अपने फ़िल्मी करियर को लेकर कम और अपने लव अफेयर को लेकर ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। जी हां हाल ही में सुनील शेट्टी की लाड़ली आथिया शेट्टी ने अपना जन्म दिन सेलिब्रेट किया था। ऐसे में इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी केएल राहुल ने भी उन्हें काफी खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अब ये तो सब को मालूम ही है कि काफी समय से इन दोनों के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में है। ऐसे में जब केएल राहुल आथिया शेट्टी को निहारते दिखे, तो लोगो का शक सच में यकीन में बदल गया। दरअसल बात ये है कि इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ घूमते हुए देखा गया है।
आथिया शेट्टी को निहारते दिखे केएल राहुल..
हालांकि इसके बावजूद भी इन दोनों ने कभी अपने अफेयर को लेकर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। बता दे कि केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी तस्वीर शेयर करते हुए आथिया शेट्टी को बर्थडे विश किया था। जी हां बीती पांच नवंबर को उनका जन्म दिन था। ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने भी उन्हें विश किया था। मगर आथिया के लिए केएल राहुल द्वारा विश करना बेहद खास रहा। गौरतलब है कि केएल राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आथिया के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्म दिन की बधाईयां दी थी। बता दे कि इस तस्वीर में केएल राहुल आथिया शेट्टी को निहारते दिखे और आथिया शेट्टी भी इस तस्वीर में मुस्कुराती हुई नजर आ रही है।
https://www.instagram.com/p/B4fVbYPBfCa/
https://www.instagram.com/p/Bzz-4ndhQkZ/
https://www.instagram.com/p/Bwrl4SnBwcV/
वही अगर खबरों की माने तो केएल राहुल कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहे। मगर अब ऐसा सुनने में आया है कि वह आथिया शेट्टी को डेट कर रहे है। यहाँ तक कि कई बार दोनों को मीडिया से बचते हुए भी देखा गया है। बता दे कि इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के द्वारा ही हुई थी। फ़िलहाल आथिया शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म मोतीचूर चकनाचूर का काफी प्रमोशन कर रही है। यह फिल्म पंद्रह नवंबर को रिलीज़ होगी।


