400 से अधिक टीवी विज्ञापनों में इस अभिनेत्री ने किया है काम

400

आजकल की युवा पीढ़ी कमाने के साथ-साथ पैसा उड़ाने में भी सबसे आगे है। अपने शौक पुरे करने के लिए पैसा इनके आगे कोई भई मायने नहीं रखता है। आज के युवा एक्स्ट्रा इनकम करने के लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन काम ढूढ़ते रहते है तथा काम मिलने के बाद उनको जितना भी पैसा मिलता है वो अपने शौक पुरे करने में लगा देते है। आज हम बात कर रहे है एक ऐसी टीवी अभिनेत्री की जो अब तक 400 से भी अधिक टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी है तथा इस समय अपने खुद के कमाए पैसो से अपने शौ पुरे कर रही है।

बता दें कि 18 वर्षीय इस टीवी अभिनेत्री का नाम अवनीत कौर है। इनका जन्म 13 अक्टूबर 2001 में जालंधर, पंजाब में हुआ था। अवनीत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर पंजाब से पूरी की है इस समय वो कक्षा 12 की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुंबई से कर रही है। छोटी सी उम्र में विज्ञापनों और टीवी शोज में धूम मजा रही है। अवनीत कौर को आज भारत का बच्चा-बच्चा जानने लगा है। बता दें कि इन्होनें टीवी करियर की शुरुआत टीवी शो मेरी मां के जरिए की थी वैसे उनको टीवी पर पहचान इससे पहले डांस इंडिया डांस लिटल मास्टर्स में बतौर प्रतिभागी के मिल चुकी थी।

400 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में किया है काम

400आपको बता दें कि अवनीत ने करीबन 400 से अधिक टीवी विज्ञापनों में काम किया है तथा इन विज्ञापनों में उनको अपनी उम्र के हिसाब से अच्छी खासी रकम मिली थी। टीवी विज्ञापनों के अलावा उनको टीवी शोज से भी अच्छी खासी रकम मिलती है। लेकिन अवनीत पैसो को सेविंग करने की बजाय अपने शौक पूरे करने में ज्यादा विश्वास रखती हैं। वो अपने हिसाब से जीवन जीती है तथा जिस चीज की जरुरत होती है वो खरीदने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाती है।

टीवी के अलावा अवनीत को सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने का काफी शौक है। हाल ही में उन्होनें अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो जमकर वायरल हुई थी। अपनी एक्टिंग के साथ ही अवनीत अपने स्टाइल सेंस को लेकर भी बहुत ज्यादा चर्चा में रहती हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
400 से अधिक टीवी विज्ञापनों में इस अभिनेत्री ने किया है काम - Youth Express
Article Name
400 से अधिक टीवी विज्ञापनों में इस अभिनेत्री ने किया है काम - Youth Express
Description
एक ऐसी टीवी अभिनेत्री की जो अब तक 400 से भी अधिक टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी है तथा इस समय अपने खुद के कमाए पैसो से अपने शौ पुरे कर रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER