नागिन 4 में होगी इस पुरानी नागिन की एंट्री

एंट्री

टीवी के बेहतरीन शो नागिन 4 में इन दिनों बड़े ट्विस्ट की तैयारी चल रही है। खबरों के मुताबिक शो में एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी एंट्री लेने वाली हैं। वहीं एकता कपूर ने इसका हिंट दिया है और एक फोटो शेयर कर दी है। आप सभी को बता दें कि अनिता नागिन 3 हिस्सा थीं और वो शो में नागिन के किरदार में थीं। ऐसे में अब एक बार फिर वो नागिन के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनिता का एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो शेयर कर, पुरानी नागिन की एंट्री का दिया हिंट

एंट्रीइस वीडियो में अनिता नागिन लुक में नज़र आ रहीं हैं। इस वीडियों को शेयर करते हुए एकता ने लिखा, देखिये नागिन में कौन वापस आ गया है। #nagin-bhagyakazaheerelakhel!  @muktadhond @nikitadhond @anitahassanandani। इसी वीडियो में निया शर्मा ने कमेंट कर उनका वेलकम किया है। वहीं आगे एकता ने लिखा है, वेलकम बैक अनिता।

फैंस ने की बेहिर को वापस लाने की मांग

एंट्रीएकता कपूर की इस पोस्ट के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। हालांकि उन्होनें एकता कपूर से शो में माहिर यानी पर्ल वी पुरी और बेला यानी सुरभि ज्योति को भी शो में वापस लाने की मांग कर दी है। एक यूजर ने लिखा, बेहिर को भी प्लीज वापस लाओ। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेहिर कहां हैं, उन्हें वापस लाओ चाहे कुछ ही एपिसोड के लिए लाओ।

आप सभी को बता दें कि एकता कपूर की टीवी सीरीज नागिन लोगों को काफी पसंद आता हैं और नागिन के तीनों सीजन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

ऐसे में अनीता को भी लोगों ने जमकर प्यार दिया और अब नागिन के चौथे सीजन को भी काफी सराहा जा रहा है। ये शो टीआरपी रेटिंग्स में भी टॉप पर बना हुआ है और शो में निया शर्मा, विजेंद्र कुमेरिया और जैस्मिन भसीन लीड रोल में है। इस शो में सायंतनी घोष, जैस्मिन और निया की मां के किरदार में हैं और तीनों को लोग जमकर प्यार दे रहे हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
नागिन 4 में होगी इस पुरानी नागिन की एंट्री - Youth Express
Article Name
नागिन 4 में होगी इस पुरानी नागिन की एंट्री - Youth Express
Description
टीवी के बेहतरीन शो नागिन 4 में इन दिनों बड़े ट्विस्ट की तैयारी चल रही है। खबरों के मुताबिक शो में एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी एंट्री लेने वाली हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER