बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने महाराष्ट्रियन स्टाइल में की शादी

महाराष्ट्रियन

लोकप्रिय एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने 5 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई। उन्होनें अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास से पुणे में महाराष्ट्रियन स्टाइल में शादी की। दुल्हन बनी नेहा ने इस मौके पर पेस्टल कलर की नौवारी साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसरत लग रही थीं। नेहा और उनके दूल्हे की खुशी साफ नज़र आ रही थी।

नेहा अपने रिसेप्शन में भारी कढ़ाई किए गए नीले रंग के गाउन में नज़र आई। नेहा की शादी की हर रस्में महाराष्ट्रियन तरीके में ही हुई।

महाराष्ट्रियन

आपको बता दें कि नेहा पेंडसे ने मैं आइ कम इन मैडम और बिग बॉस 12 के अलावा कई दूसरे शोज में भी काम किया था। वो और शार्दुल ब्यास काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों ने अपने अफेयर को छिपाकर रखा। कुछ ही वक्त पहले नेहा और शार्दुल ने पब्लिकली अपने प्यार का इजहार किया था।

वहीं कुछ वक्त पहले ही नेहा पेंडसे ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया था कि कैसे शार्दुल ने उन्हें पहले प्रपोज किया था। नेहा ने कहा था, हमने पिछले साल अप्रैल में डेट करना शुरू किया था और उसी के तीन महीने बाद शार्दुल ने शादी के लिए प्रपोज किया। लेकिन उस वक्त हम अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाना चाहते थे, वक्त देना चाहते थे। हमारा एटीट्यूड कभी ऐसा नहीं रहा कि देखते हैं, चलता हैं।

नेहा ने आगे बताया, शार्दुल ने कहा था कि वो मुझसे शादी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन वो चाहते थे कि पहले मैं अपने अतीत से बाहर आ जाऊं। उस वक्त मुझे प्यार से ज्यादा किसी और चीज की भी तलाश थी।

हनीमून के लिए जाएंगे जापान

वहीं नेहा ने अपनी शादी के बारे में भी बात की थी और कहा था कि वो 5 जनवरी 2020 को शादी करने जा रही हैं। अपने हनीमून प्लान के बारें में नेहा ने बताया कि वो दोनों शादी के तुरंत बाद ही अपने-अपने काम में बिजी हो जाएंगे। इसलिए वो हनीमून पर बाद में जाएंगे। नेहा ने आगे कहा कि वो हनीमून मनाने अप्रैल में जापान जाएंगे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने महाराष्ट्रियन स्टाइल में की शादी - Youth Express
Article Name
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने महाराष्ट्रियन स्टाइल में की शादी - Youth Express
Description
लोकप्रिय एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने 5 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई। उन्होनें अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास से पुणे में महाराष्ट्रियन स्टाइल में शादी की।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER