कुछ लड़कियों का पढ़ाई के बीच कभी-कभी एक्टिंग करने का भी मन करता है। परंतु एक्टिंग में वही इंसान तरक्की कर सकता है जो समय निकालकर अपना सारा ध्यान अपने अभिनय पर लगाए। आज कल का दौर ऐसा है जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री से ज्यादा मांग टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों की होती है, हो भी क्यों ना आखिर इतने अच्छे-अच्छे सीरियल जो देखने को मिलते है। हर कोई यहां पर अपना फ्यूचर बनाने के लिए आता है।
अभिनेत्री सिमरन खन्ना जो वर्तमान में लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायू की भूमिका निभा रही हैं। हालांकि वो टीवी पर बहुत समय से काम कर रही लेकिन उनका क्रेज़ सिर्फ अभी-अभी बड़ा है।
सिमरन की एक्टिंग दूसरे एक्ट्रेस के मुकाबले बहुत आगे है। हर एक शब्द का सही तरीके से इस्तेमाल करना कोई इनसे सीखे। जब डायरेक्टर इन्हें रोल कैमरा एक्शन बोलता है तो सिमरन अपनी एक्टिंग के 100 प्रतिशत देती हैं। सिमरन खन्ना एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फिल्मों की असिस्टेंट डायरेक्टर भी हैं। जय मम्मी दी, द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर व मिशन मंगल जैसी सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है। फिल्म जय मम्मी दी 2020 में रिलीज होगी।
सिमरन एक्टिंग करने के लिए ही स्पेशल इस दुनिया में आयी है। अगर बॉलीवुड सच में अच्छा अभिनय करने वाली एक्ट्रेस कि तलाश कर रहा है तो सिमरन को आगे होना चाहिए क्योंकि वही असली हकदार है।
डॉक्टर्स पूछने आयें थे सिमरन से डाइट टिप्स
सिमरन एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही थीं जिसमें 5 डॉक्टर भी उनके साथ शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग का ब्रेक होने पर उनमें से कुछ डॉक्टर उनके पास आकर उनसे डाइट का टिप्स पूछने लगे। इस बात को शेयर करते हुए सिमरन ने कहा कि, डाइट जैसा कुछ मेरी जिंदगी में नहीं। मैं हर चीज खाती हूं बस अपनी एक्सरसाइज पर ध्यान देती हूं। मुझे ऐसा लगता है जो इंसान अपने शरीर से धनवान हैं यानी कि हेल्दी है वही असली धनवान है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


