कहते है कि बच्चो की असली और सही शिक्षा घर से ही शुरू होती है। जी हां इसमें कोई शक नहीं कि बच्चे बाहरी वातावरण से ज्यादा घर के वातावरण से सीखते है। इसलिए अगर आप बच्चों को अच्छा इंसान बनाना चाहते है, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। बता दे कि बच्चों को शिक्षा देने और सही व्यव्हार सिखाने की जिम्मेदारी केवल गुरु की नहीं होती, बल्कि माता पिता की भी होती है। इसलिए हर माता पिता को इन बातों पर गौर जरूर करना चाहिए।
बच्चों को अच्छा इंसान बनाना चाहते है तो ध्यान रखे ये बातें..
1. सबसे पहले तो अगर आप चाहते है कि आपके बच्चों की परवरिश अच्छी तरह से हो, तो आपको उन्हें ज्यादा समय देना चाहिए। जी हां माता पिता की देख रेख में ही बच्चे सही तरीके से कार्य करना और व्यव्हार करना सीख पाते है।
2. इसके इलावा बच्चों को मारने पीटने की बजाय अगर प्यार से समझाया जाएँ तो वह जल्दी समझ जाते है। इसलिए आपको बच्चों के प्रति केयरिंग और धैर्य की प्रवृति रखनी चाहिए।
3. बता दे कि अगर बच्चों से कोई गलती हो भी जाएँ तो उनके प्रति नाराजगी न दिखाएं। ऐसा करने से बच्चे अपने माता पिता से ही डरने लगेंगे और आपसे दूर जाने लगेंगे। बहरहाल जब बच्चों से गलती हो जाएँ तो ऐसी स्थिति में आपको उन्हें सही और गलत का फर्क पूरी जिम्मेदारी के साथ समझना चाहिए, ताकि वह ऐसी गलती दोबारा न करे।
4. गौरतलब है कि अगर माता पिता बच्चों की जगह खुद को रख कर उन्हें समझने की कोशिश करेंगे तो उनके लिए ज्यादा बेहतर होगा। इससे वह बच्चों को हर चीज के बारे में बेहतर तरीके से समझा पाएंगे।
5. इसके साथ ही आपको बच्चों से उनके नियमित कार्यों के बारे में भी जरूर पूछना चाहिए। जैसे कि स्कूल में क्या हुआ, कौन कौन से दोस्त बने और क्या खेल खेले आदि सब चीजों के बारे में आप पूछ सकते है। इससे आपके बच्चों का अच्छी तरह से विकास होगा। बता दे कि अगर आप बच्चों को अच्छा इंसान बनाना चाहते है, तो आपको जीवन में इन सब बातों को अपनाना चाहिए।


